एक्सप्लोरर

ट्रेन में बुजुर्ग से युवकों ने की अभद्रता तो इमरान प्रतापगढ़ी ने पूछा पीएम मोदी से सवाल, 'क्या यही है...'

Maharashtra Politics: ट्रेन का एक वीडियो आया है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुछ युवक घेरकर बैठे हुए हैं और उनसे अभद्रता कर रहे हैं. हालांकि वे उन्हें गालियां क्यों दे रहे हैं यह पता नहीं चल पाया है.

Maharashtra News: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) और एआईएमआईएम के नेता इम्तियाज जलील ने एक ट्रेन का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि कुछ युवक विशेष समुदाय के एक बुजुर्ग को परेशान कर रहे हैं. प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो के जरिए पीएम मोदी को घेरा है और पूछा, ''नरेंद्र मोदी जी क्या ये वही अमृतकाल है जिसका आप बखान करते हैं ?''

दोनों ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन में एक व्यक्ति को कुछ युवक घेरकर बैठे हुए हैं.  उनसे कुछ युवक सवाल पूछ रहे हैं और उन्हें भद्दी गालियां भी देते सुनाई दे रहे हैं. उनमें से एक ने उनका फोन छीन लिया है और फोन का पासवर्ड मांगता नजर आ रहा है. कुछ युवक वीडियो भी बना रहे हैं. लोग हिंदी और मराठी में बात कर रहे हैं. हालांकि कुछ स्पष्ट नहीं है कि उस बुजुर्ग व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार क्यों हो रहा है. 

इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम से पूछे तीखे सवाल
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''ये है मोदी जी का नया भारत, ट्रेन में यात्रा कर रहे एक बुज़ुर्ग मुस्लिम को एक पूरी भीड़ घेर कर मार रही है, धर्मसूचक गालियां दे रही है और ये सब हो रहा है सरकारी संरक्षण में. महाराष्ट्र के इगतपुरी के पास का बताया जा रहा ये वीडियो कितना दर्दनाक है.''

प्रतापगढ़ी आगे लिखते हैं, '' क्या भारत की ट्रेनों में यात्रा अब एैसी हो गई है कि कोई भी भीड़ किसी को भी पीट सकती है ? अश्विनी वैष्णव  जी क्या एैसी घटनायें आपके संज्ञान में नहीं आतीं, नरेंद्र मोदी  जी क्या ये वही अमृतकाल है जिसका आप बखान करते हैं ?''

मूकदर्शक नहीं बन सकते- इम्तियाज जलील
वहीं, एआईएमआईएम के महाराष्ट्र अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा, ''हम सिर्फ मूकदर्शक नहीं बने रह सकते. अब समय आ गया है कि हम, सभी धर्मनिरपेक्ष भारतीयों को इन ताकतों को हराने के लिए एक साथ आना चाहिए. इन लोगों के बीच कितना ज़हर फैल गया है और वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ ऐसा करने के बारे में कैसे सोच सकते हैं जो शायद उनके दादा की उम्र का है.''

इम्तियाज ने आगे कहा कि बहुत हो गया ज्ञापन देना और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करना. अगर सरकार और पुलिस आंखें मूंद रही है तो एक समुदाय के तौर पर हमें खड़े होकर इन ताकतों का मुकाबला करने की जरूरत है। यह अब एक सामान्य चलन बन गया है और हम भारतीय कुछ नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अजित पवार का 'महा' प्लान! NCP के साथ हैं कई कांग्रेस विधायक? बताया कितनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget