एक्सप्लोरर

Maharashtra News: गर्दन काटी, पीठ पर मारे चाकू.... पत्नी की जान लेने के बाद शख्स ने किया सुसाइड

Mumbai News: मुंबई के खारघर स्थित अपने किराये के फ्लैट में 45-साल के पाकिस्तानी नागरिक ने घरेलू विवाद के कारण अपनी 35-साल की पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली.

Maharashtra Murder News: महाराष्ट्र में नवी मुंबई के खारघर स्थित अपने किराये के फ्लैट में 45-साल के एक पाकिस्तानी नागरिक ने घरेलू विवाद के कारण अपनी 35-साल की पत्नी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार (10 जून ) को यह जानकारी दी.

दंपति किराये के फ्लैट में खून से लथपथ पाए गए

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दंपति की पहचान नोतनदास उर्फ ​​संजय सचदेव और उनकी पत्नी सपना नोतनदास के रूप में हुई है, जो भारत में दीर्घकालिक वीजा पर आए थे. पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते ने बताया कि दंपति सोमवार को अपने किराये के फ्लैट में खून से लथपथ पाए गए.

मोहिते ने कहा, ‘‘जब सपना नोतनदास ने अपनी बहन के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तब वह (उनकी बहन) सोमवार को फ्लैट पर आईं. उसके बाद यह घटना सामने आई.’’ उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने सपना नोतनदास को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति की इलाज के दौरान मौत हो गई.

झगड़े के बाद चाकू से पत्नी की गर्दन, पीठ पर वार किया

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि नोतनदास ने झगड़े के बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेज धार वाले चाकू से अपनी पत्नी की गर्दन, पीठ और कंधे पर कई बार वार किये, जिससे उनकी (पत्नी की) मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘इसके बाद, नोतनदास ने उसी हथियार से अपनी गर्दन पर वार कर लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई.’’

उन्होंने बताया कि सपना नोतनदास और उनका पति मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक थे. मोहिते ने कहा, ‘‘हमारे रिकॉर्ड से पता चलता है कि वे नवंबर 2024 में दीर्घकालिक यात्रा वीज़ा पर भारत आए थे. दंपति पिछले छह महीनों से अपने दो बच्चों के साथ फ्लैट में रह रहे थे. हम उनके वीज़ा और अन्य पहचान दस्तावेजों का गहन सत्यापन कर रहे हैं.’’ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
तरुण तेजपाल की सजा पर वकील उज्ज्वल निकम बोले, 'पीड़िता का...'
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget