एक्सप्लोरर

ऐसा क्या हुआ जो अचानक देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे अजीत डोभाल? सीएम ने खुद किया खुलासा

Maharashtra News: मुंबई में CM देवेंद्र फडणवीस से NSA अजीत डोभाल ने मुलाकात की. उन्होंने हाल ही में खराब स्वास्थ्य के चलते रूस यात्रा रद्द की थी. अचानक हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Ajit Doval Met Maharashtra CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सरकारी निवास पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) से मुलाकात किया. इस मुलाकात की जानकारी खुद फडणवीस ने आज (11 जून) को 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए दी है. 

उन्होंने लिखा, "कल शाम मुंबई में अपने आधिकारिक आवास पर NSA अजीत डोभाल जी का स्वागत करके मुझे बहुत खुशी हुई. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल जी का कल मुंबई स्थित सरकारी निवास पर स्वागत किया गया."

कुछ ही दिनों पहले डोभाल की तबीयत हुई थी खराब
बता दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले डोभाल की तबीयत खराब होने की खबर आई थी. 80 वर्षीय अजीत डोभाल को सीजनल फ्लू की वजह से रूस में होने वाले एक बहुपक्षीय सुरक्षा फोरम में भाग लेने की योजना रद्द करनी पड़ी थी.

अधिकारियों के अनुसार, वे इस सम्मेलन में शामिल होने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से अंतिम समय पर अपना दौरा टालना पड़ा. हालांकि, अब उनके मुंबई पहुंचने से यह संकेत मिलता है कि वे ठीक हो रहे हैं और धीरे-धीरे कामकाज में लौट रहे हैं.

कौन हैं अजित डोभाल?
अजीत डोभाल भारत सरकार के पांचवें और वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं. उत्तराखंड में 1945 में जन्मे डोभाल, केरल कैडर के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं और भारतीय खुफिया एजेंसी IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) में उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने पाकिस्तान सहित कई देशों में गुप्त अभियानों का नेतृत्व किया है और भारत की सुरक्षा रणनीतियों में अहम भूमिका निभाई है.

सीएम फडणवीस और डोभाल की यह मुलाकात अचानक जरूर थी, लेकिन इसके कई संभावित मायने निकाले जा रहे हैं. सुरक्षा मामलों में सलाह-मशविरा, महाराष्ट्र में किसी रणनीतिक योजना की चर्चा या फिर डोभाल की सेहत में सुधार के बाद एक शिष्टाचार भेंट- इन सभी पहलुओं पर कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से बैठक के उद्देश्य पर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget