एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना की दहशत, मुंबई में एक्टिव केस 10 हजार के पार, जानें- ताजा आंकड़े

Corona Update Maharashtra: महाराष्ट्र में बीते दिन शनिवार को कोरोना के 2,922 नए मामले सामने आए. वहीं मुंबई में एक्टिव केस का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया.

Mumbai Corona Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में शनिवार को दर्ज किए गए 1,745 नए कोरोना मामलों के साथ, मुंबई में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 10,000 से अधिक हो गई. इस बीच, पूरे राज्य में 2,922 मामले दर्ज किए गए और एक मरीज की कोरोना से मौत भी हो गई. एक दिन पूर्व 2,000 नए मामले मिलने के बाद, शनिवार को मुंबई में डेली केसलोड में थोड़ी गिरावट आई. अधिकारियों ने कहा कि इसकी एक वजह शुक्रवार को किए गए 15,346 टेस्टिंग की तुलना में शनिवार को 14,227 टेस्ट हो सकती है. परीक्षण सकारात्मकता दर (टीपीआर) यानी किए गए कुल परीक्षणों में से पॉजिटिव मामलों की संख्या, पिछले 24 घंटों के भीतर बढ़कर 12.26 प्रतिशत हो गई.

अस्पताल में भर्ती होने वाले सिर्फ इतने मरीज

शनिवार को पॉजिटिव मिले 1,745 नए रोगियों में से केवल 99 (5.6 प्रतिशत) को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता थी. शनिवार को 66 मरीज आईसीयू में भर्ती थे और 34 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. मुंबई में सक्रिय मामले शनिवार को 10,047 थे. बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे ने कहा कि अधिकांश रोगियों में कोई खास लक्षण नहीं हैं और दो से तीन दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं. जिन रोगियों को आईसीयू की आवश्यकता होती है, वे मुख्य रूप से को-मॉर्बिड वाले वृद्ध लोग होते हैं. उनमें से कुछ लोगों ने बूस्टर डोज भी नहीं लगवाई है.

Prophet Mohammad Remark: नवीन जिंदल के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज, पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी का है आरोप

इसलिए हो रहे कम टेस्ट

टेस्टिंग में आई गिरावट पर, एक अधिकारी ने कहा कि पहले के विपरीत, रेलवे स्टेशनों और बस टर्मिनलों पर यात्रियों का अनिवार्य कोविड-19 टेस्ट नहीं हो रहा है, जिससे डेली टेस्टिंग रेट में कमी आई है. बकौल इंडियन एक्सप्रेस अधिकारी ने कहा कि जैसा कि तीसरी लहर के दौरान देखा गया, यात्रियों और उनके करीबी संपर्क में आने वाले लोगों को परीक्षण अभियान का एक प्रमुख हिस्सा बनाया गया था. अब, शनिवार को मानसून के आगमन के साथ, नागरिक निकाय ने भी नागरिकों को मौसमी संक्रमण के समान लक्षणों के बारे में आगाह किया. इसने नागरिकों को इलाज में देरी से बचने की सलाह दी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 2 जून को पुणे में एक 37 वर्षीय पुरुष BA.5, ओमिक्रॉन के एक वैरिएंट से संक्रमित पाया गया. रोगी में हल्के लक्षण थे और वह होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गया.

 Maharashtra Rajya Sabha चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर बोले देवेंद्र फडनवीस, कहा- MVA के बीच दरार उजागर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget