एक्सप्लोरर

Prophet Mohammad Remark: नवीन जिंदल के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज, पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी का है आरोप

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी के निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जिंदल पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है.

FIR Against Naveen Kumar Jindal in Pune: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी (BJP) के निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) के खिलाफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. बीजेपी ने विवादित बयान मामले पर कार्रवाई करते हुए नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. विवाद बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) द्वारा एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था. बीते दिनों कानपुर हिंसा के बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा के खिलाफ भी अनुशास्नात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था.

नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ यह दूसरी एफआईआर है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. महाराष्ट्र पुलिस ने जिंदल को भिवंडी थाने में 15 जून को पेश होने के लिए समन जारी किया है. महाराष्ट्र पुलिस ने बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को भी 22 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है.

यह भी पढ़ें- Nupur Sharma मामले को लेकर महाराष्ट्र के 14 जिलों में प्रदर्शन, पुलिस ने कही ये बात

नवीन कुमार जिंदल के परिवार ने छोड़ी दिल्ली

इससे पहले नवीन कुमार जिंदल ने जानकारी दी थी कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही थी, इसलिए उन्होंने परिवार को शिफ्ट करने का फैसला किया है. नवीन कुमार जिंदल के परिवार ने दिल्ली छोड़ दिया है. बता दें कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के कथित विवादित बयानों को लेकर देश में कई जगह विरोध दर्ज किया जा रहा है. शुक्रवार को जुमे की नवाज के बाद उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कहा कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनसे नुकसान की भरपाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Rajya Sabha चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर बोले देवेंद्र फडनवीस, कहा- MVA के बीच दरार उजागर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget