एक्सप्लोरर

लोकसभा के बाद महाराष्ट्र की 4 विधान परिषद सीटों पर होगा मतदान, तारीख का ऐलान

Maharashtra MLC Election Date: महाराष्ट्र विधान परिषद की 4 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की नए सिरे से घोषणा की गई है. यह चुनाव दो शिक्षक और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहा है

Maharashtra MLC Election Date Announced: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी खत्म होने के बाद अब विधान परिषद चुनाव का बिगुल बज गया है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. उसके बाद विधान परिषद के चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने राज्य की 4 विधान परिषद सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक विधान परिषद चुनाव के लिए 26 जून को वोटिंग होगी.

विधान परिषद (Vidhan Parishad) की 4 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की नए सिरे से घोषणा की गई है. यह चुनाव दो शिक्षक और दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहा है.

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव की घोषणा

एबीपी माझा के मुताबिक महाराष्ट्र में विधान परिषद का यह चुनाव मुंबई और कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों, नासिक और मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होंगे. पहले इन चुनावों के लिए 10 जून की तारीख घोषित की गई थी. हालांकि, अब विधान परिषद चुनाव की तारीख बदल दी गई है. नये कार्यक्रम के अनुसार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान 26 जून को होगा. 

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव स्थगित कर दिया गया था. इसमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से संजय पोटनिस और कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निरंजन डावखरे का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है. इसके अलावा, मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कपिल पाटिल और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से किशोर दराडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की 4 विधान परिषद सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. 31 मई से 7 जून तक आवेदन जमा होंगे. आवेदनों की जांच 10 जून को होगी. 12 जून तक आवेदन वापस लिये जा सकेंगे. 26 जून को वोटिंग होगी. वहीं, वोटों की गिनती 1 जुलाई को होगी. 

क्यों स्थगित किया गया था चुनाव?

महाराष्ट्र की 4 विधान परिषद सीटों पर चुनाव के लिए पहले मतदान की तारीख 10 जून तय की गई थी. इस बीच, गर्मी की छुट्टियों के कारण राज्य के अधिकांश स्कूल और शिक्षक 10 जून को छुट्टी पर हैं. शिक्षक संघों का दावा है कि इससे मतदान पर असर पड़ सकता है. इसलिए इस चुनाव को स्थगित करने की मांग शिक्षक संघों की ओर से की जा रही थी. चुनाव आयोग ने शिक्षक संघों की यह मांग मान ली है और अब नए सिरे से कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.

ये भी पढ़ें:

'बीजेपी को लोकसभा में बहुमत नहीं तो हम...', गठबंधन पर शरद पवार का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget