एक्सप्लोरर

Maharashtra Lumpy Virus: महाराष्ट्र में बढ़ने लगा लंपी वायरस का खतरा, CM शिंदे ने दिए रोकथाम के निर्देश

Maharashtra News: महराष्ट्र में भी पशुओं में लंपी वायरस का संक्रमण बढ़ता दिख रहा है, इसे लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा करते हुए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

CM Eknath Shinde on Maharashtra Lumpy Virus Case: महाराष्ट्र में भी पशुओं में लंपी वायरस (Lumpy Virus) का खतरा प्रतिदिन बढ़ रहा है. इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सोमवार को राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने और मवेशियों में लंपी वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए निर्देश दिए. महाराष्ट्र में बढ़ रहे लंपी वायरस के केसों को देखते हुए महाराष्ट्र सीएमओ की तरफ से एक बयान भी जारी हुआ, इस बयान के अनुसार कई जिलों में इस बीमारी की सूचना मिली है और दिन में कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई. इसके साथ ही अधिकारियों से बीमारी पर जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने को कहा.

इसके साथ ही इस बयान में बताया गया कि टोल फ्री नंबर 18002330418 के साथ-साथ राज्य स्तरीय कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 1962 लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले हफ्ते मवेशियों में लंपी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे राज्य को "नियंत्रित क्षेत्र" घोषित किया था. बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले एक महीने में लंपी वायरस के संक्रमण के कारण 22 मवेशियों की मौत हो गई, इस बात की जानकारी राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारी ने दी है.

महाराष्ट्र में कई जिलों में लंपी वायरस के केस सामने आए हैं, जिनमें जलगांव, अहमदनगर, अकोला, धुले, पुणे, लातूर, औरंगाबाद, बीड, सतारा, बुलढाणा, अमरावती, उस्मानाबाद और कोल्हापुर जिले के 133 गांवों में यह बीमारी फैल चुकी है. लंपी वायरस एक संक्रामक रोग है जिससे पशुओं के शरीर पर गांठे हो जाती हैं. इसके साथ ही इस रोग के लक्षणों में पशुओं में बुखार, दूध कम बनना, त्वचा पर गांठ, नाक तथा आंखों से पानी निकलना आदि शामिल हैं. महाराष्ट्र के अलावा इससे पहले राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी इसके केस सामने आ चुके हैं.

Maharashtra News: सांसद नवनीत राणा के खिलाफ फिर से एक मामला दर्ज, लव जिहाद के आरोप से जुड़ा है केस

Maharashtra Politics: दिल्ली एनसीपी सम्मेलन में न बोलने की अजित पवार ने बताई वजह, पार्टी से नाराजगी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget