एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में वोटिंग खत्म, जानें किस सीट पर सबसे अधिक और सबसे कम मतदान?

Maharashtra Lok Sabha Election Voting Percentage: महाराष्ट्र में पांच सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है. इसके आंकड़े सामने आए हैं. जानें किस सीट पर कितना मतदान हुआ.

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग छह बजे समाप्त हो गई. पांच लोकसभा सीटों पर छह बजे तक राज्य में 55.29 फीसदी वोटिंग हुई. भंडारा गोंदिया सीट पर 56.87 फीसदी, चंद्रपुर में 55.11 फीसदी, गढ़चिरौली चिमूर सीट पर 66.27 और नागपुर सीट पर 49.07 फीसदी वोटिंग हुई. यानी गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा और नागपुर सीट पर सबसे कम मतदान दर्ज किया गया है.

वहीं, शाम पांच बजे तक गढ़चिरौली चिमूर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर करीब 64 फीसदी (64.95) वोटिंग हुई. रामटेक सीट पर 52.38 फीसदी, नागपुर सीट पर 47.91 फीसदी, भंडारा-गोंदिया सीट पर 56.87 फीसदी और चंद्रपुर सीट पर 55.11 फीसदी वोटिंग हुई.

रामटेक और गढ़चिरौली-चिमूर रिजर्व सीट है. वहीं नागपुर, भंडारा-गोंदिया और चंद्रपुर जनरल सीट के तहत आती है. इन सभी पांच सीटों पर 97 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

तीन बजे तक के आंकड़े

महाराष्ट्र की 5 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार (19 अप्रैल) दोपहर तीन बजे तक 95 लाख मतदाताओं में से लगभग 44.7 फीसदी ने वोट डाला. दोपहर 3 बजे तक भंडारा-गोंदिया में 45.88 फीसदी मतदान हुआ. इसके साथ ही चंद्रपुर में दोपहर तीन बजे तक 43.48 फीसदी, गढ़चिरौली-चिमूर में 55.79 फीसदी, नागपुर में 38.43 प्रतिशत और रामटेक में 40.10 फीसदी मतदान हुआ. दोपहर तीन बजे तक पांच सीटों पर औसत मतदान लगभग 44.73 फीसदी था. एक अन्य अधिकारी ने कहा, गढ़चिरौली के दूरदराज के मतदान केंद्रों में इस्तेमाल की जा रही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में किसी भी तकनीकी खराबी से बचने के लिए, तीन अतिरिक्त ईवीएम को एक हेलीकॉप्टर से जिले के सिरोंचा इलाके में भेजा गया था. 

विदर्भ क्षेत्र के पांच लोकसभा क्षेत्रों में 95,54,667 मतदाता हैं. एक चुनाव अधिकारी ने कहा, इनमें से 48,28,142 पुरुष, 47,26,178 महिला और 347 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. नागपुर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे के बीच उनका सीधा मुकाबला है. ये हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है, जहां आरएसएस मुख्यालय है. यहां कुल 22,18,259 मतदाता हैं जिनमें 11,10, 840 पुरुष, 11,07,197 महिलाएं और 222 ट्रांसजेंडर हैं.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित नागपुर में मतदान करने वालों में शामिल थे. महाराष्ट्र की 43 अन्य लोकसभा सीटों पर इस महीने के अंत में और मई में चार चरणों में मतदान होगा.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget