एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में कहीं EVM खराब, तो कहीं घंटों लाइन में खड़े मतदाता, नेताओं ने ECI से की शिकायत

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में आज लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण है. पांचवे चरण में लोग 13 सीटों पर वोट डाल रहे हैं. इस बीच पोलिंग बूथ पर कई नेता चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: महाराष्ट्र में आज लाखों मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. राज्य में पांचवे और अंतिम चरण में 13 सीटों पर लोग वोट डालने के लिए धीरे-धीरे पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं. महाराष्ट्र में भीषम गर्मी का भी प्रकोप है. इस बीच कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि मतदान के दौरान उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है.

उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और आदित्य ठाकरे ने इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए चुनाव आयोग की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं. आदित्य ठाकरे ने 'X' पर चुनाव आयोग को मेंशन करते हुए कहा, "बूथों के बाहर सुविधाओं को लेकर मतदाताओं की काफी शिकायतें रहीं. मतदाता गर्मी से बचने और बड़ी संख्या में मतदान करने की कोशिश कर रहे हैं. कम से कम मतदाता लाइनों को छाया/पंखों में रखने से मदद मिल सकती है. वे ज्यादा कुछ नहीं चाहते, बस शांत रहने के लिए बुनियादी चीजें चाहते हैं. कृपया इस पर गौर करें."

दो घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं सांसद प्रियंका
उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "व्यवस्थाएं बेहतर हो सकती थीं. लोग सुबह 7:30 बजे से यहां खड़े हैं और 10:30 बजे का समय है जब उन्होंने अपना वोट दर्ज कराया. मैं भी कतार में हूं क्योंकि मेरा मानना ​​​​है कि यह महत्वपूर्ण है कि हमारा लोकतंत्र और संविधान बाकी सभी चीजों पर हावी होना चाहिए."

बता दें, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई के गोरेगांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है. प्रियंका चतुर्वेदी ने मतदान के दौरान बताया कि वो वोट डालने के लिए दो घंटे से लाइन में लगी हुईं हैं.

नासिक में मतदान केंद्र पर दिव्यांगों को हो रही असुविधा
नासिक के मालेगांव के शुभदा हाई स्कूल के पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों को परेशानी हो रही है. मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर नहीं होने से मतदाताओं को परेशानी हो रही है. सोयगांव के शुभदा हाई स्कूल सेंटर का यह मामला सामने आया है. 

नासिक में EVM खराब
नासिक-सिन्नार तालुका में दो मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीनों में खराबी आ गई है. ऐसे में मतदाता को वोट डालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में वोटिंग के बीच संजय निरुपम का बड़ा दावा, 'उद्धव ठाकरे को लेकर मुस्लिम में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget