एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे ने लगाया विपक्ष पर आरोप, कहा- नहीं बचा विदर्भ के लिए कोई प्यार

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र नागपुर में चल रहा है. विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को निशाना बना रहा है. विपक्षी एमवीए के नेताओं ने विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही का बहिष्कार किया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों के मन में ''विदर्भ के लिए कोई प्यार नहीं बचा'' है, क्योंकि वे क्षेत्र के नागपुर शहर में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान विदर्भ के मुद्दों को नहीं उठा रहे हैं. मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद हवाई अड्डे पर शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.

चल रहा है महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र?
महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र इस समय नागपुर में चल रहा है और विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को निशाना बना रहा है. बिजली उत्पादक और खनिजों और वन से समृद्ध विदर्भ क्षेत्र में यवतमाल, अकोला, अमरावती, वर्धा, बुलढाणा, वाशिम, नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा, गढ़चिरौली और गोंदिया जैसे 11 जिले शामिल हैं.

इस क्षेत्र ने चार मुख्यमंत्री दिए हैं, जिनमें वसंतराव नाइक, मरोतराव कन्नमवार, सुधाकरराव नाईक और देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं. एक सवाल के जवाब में शिंदे ने रविवार को कहा, ''विपक्ष को विदर्भ के मुद्दों के बारे में बोलना चाहिए था और क्षेत्र से संबंधित सवालों को उठाना चाहिए था. उनके मन में विदर्भ के लिए कोई प्यार नहीं बचा है. यह अब उनके कार्यों से दिखाई दे रहा है.''

क्या कहा सीएम ने?
मुख्यमंत्री औरंगाबाद में एक गैर-सरकारी संगठन 'नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान' द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान को संबोधित कर रहे थे. स्वच्छता अभियान के बाद एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ''हमारी सरकार आम लोगों की उम्मीदों पर आधारित है और यह उनके लिए काम करेगी. नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान का काम सराहनीय है और देश में लोगों को एक अच्छी दिशा दे रहा है.''

विपक्ष ने लगाया आरोप
वहीं महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने शुक्रवार को विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही का बहिष्कार किया. विधान भवन परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए उस पर विधानसभा और विधान परिषद में बोलने का मौका नहीं देने का आरोप लगाया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट और कांग्रेस के गठबंधन एमवीए के नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए राकांपा के वरिष्ठ विधायक जयंत पाटिल को निलंबित किए जाने की निंदा की.

Year Ender 2022: 'तख्तापलट' करने के बाद कई परेशानियों से घिरे शिंदे-फडणवीस, जानिए- किन मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
ठाणे में निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, राहत अभियान पूरा, हादसे की जांच शुरू
Mumbai News:  रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
 रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई-पुणे रूट पर आज से चलेंगी एसटी की 200 अतिरिक्त बसें
Mumbai News: नेस्को ड्रग ओवरडोज केस में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई समेत 14 गिरफ्तार
नेस्को ड्रग ओवरडोज केस में 3,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी के जुड़वां भाई समेत 14 गिरफ्तार
महाराष्ट्र में एक बार फिर आया भूकंप, दो दिन में पांचवे झटके से कांपी धरती, यहां था केंद्र
महाराष्ट्र में एक बार फिर आया भूकंप, दो दिन में पांचवे झटके से कांपी धरती, यहां था केंद्र

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget