एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम का बड़ा ऐलान, बिजली परियोजनाओं को मिलेगी गति

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ऊर्जा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के लिए विधान भवन में बैठक आयोजित की गई. गृह राज्य मंत्री ने सबस्टेशन बढ़ाने और समय पर बिजली सेवा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.

महाराष्ट्र के कोकण विभाग में ऊर्जा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के लिए विधान भवन में बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोकण क्षेत्र के परियोजनाओं को गति दी जाए.

साथ ही, नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समय पर बिजली सेवा उपलब्ध कराई जाए. पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों और समुद्र किनारे चल रही ऊर्जा परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाना चाहिए और इन कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ऐसी अपेक्षा राज्य मंत्री  कदम ने व्यक्त की.

पुरानी और जर्जर हो चुकी आधारभूत संरचनाओं की तत्काल मरम्मत

राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन बिजली लाइनों को अब तक जंगलों से होकर ले जाया जा रहा है, उन्हें सड़क किनारे से स्थानांतरित किया जाए और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सबस्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाए ऐसे स्पष्ट निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए.

इससे बिजली आपूर्ति में बाधा नहीं आएगी. ऐसा निर्देश भी मंत्री योगेश कदम ने इस अवसर पर दिया. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि पुरानी और जर्जर हो चुकी आधारभूत संरचनाओं की तत्काल मरम्मत की जाए, नए सबस्टेशनों की स्थापना और मानव संसाधन में वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाए.

समस्याएं और समाधान पर विस्तृत चर्चा

मंत्री कदम ने बैठक के दौरान ऐसे आदेश भी दिए कि जिला-वार प्रगति की समीक्षा के लिए स्वतंत्र बैठकें आयोजित की जाएं और चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की जाए. इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए.

इस बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर, पूर्व मंत्री एवं विधायक दीपक केसरकर, विधायक रविशेठ पाटील, विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक निलेश राणे, विधायक महेंद्र दलवी, ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, और संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे.

बैठक में कोकण क्षेत्र की विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं, उनकी कार्यान्वयन स्थिति, समस्याएं और समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget