एक्सप्लोरर

नवंबर 2024 में इस सीट पर वोटों की गिनती हुई थी गलत? निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर फिर होगी मतगणना

Maharashtra News: हडपसर सीट पर नवंबर 2024 में हुई मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों के बाद अब 25 जुलाई से वोटों की पुनर्गणना होगी. दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव में वोटों अंतर सिर्फ 7,122 वोटों का था.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान हडपसर सीट पर हुए मतदान में अनियमितताओं के आरोपों के बीच पुणे जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटों की पुनर्गणना का आदेश दिया है. यह प्रक्रिया 25 जुलाई से 2 अगस्त तक भोसरी में चलेगी. यह फैसला उस समय आया है जब हडपसर सीट से हारने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार प्रशांत जगताप ने मतगणना में गड़बड़ी और ईवीएम में हेरफेर के आरोप लगाए थे.

नवंबर 2024 में हुए चुनावों में हडपसर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला एनसीपी के दो विरोधी गुटों के बीच था. चेतन तुपे (एनसीपी अजित पवार गुट) ने 1,34,810 मतों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि प्रशांत जगताप (एनसीपी शरद पवार गुट) को 1,27,688 वोट मिले थे. हार का अंतर 7,122 वोटों का था. हार के बाद जगताप ने आरोप लगाया कि मतगणना में अनियमितता हुई और वीवीपैट स्लिप्स की सही से गिनती नहीं की गई.

निर्वाचन आयोग पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

जगताप और उनके समर्थकों ने चुनाव आयोग से पुनर्गणना की मांग की थी. इसके जवाब में आयोग ने हडपसर की 27 ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दोबारा जांच की अनुमति तो दी, लेकिन उसके लिए “ट्रायल रन” का निर्देश दिया. यानी वास्तविक मतदान डेटा को हटाकर डमी वोटिंग से पुनर्गणना.

इस फैसले का विरोध करते हुए जगताप ने मामले को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया. उनका तर्क था कि यह पुनर्गणना नहीं बल्कि सिर्फ एक परीक्षण है, जिससे असली गड़बड़ी सामने नहीं आएगी.

कलेक्टर ने दिए पुनर्गणना के आदेश

अब पुणे जिला कलेक्टर, जो चुनाव के समय रिटर्निंग ऑफिसर थे. उन्होंने हडपसर विधानसभा क्षेत्र में डाले गए असली वोटों की पुनर्गणना का आदेश दिया है. यह निर्णय एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, जिससे भविष्य में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बड़ा असर पड़ सकता है.

जगताप ने कहा, “हडपसर में जो धांधली हुई, वह अब देश के सामने आएगी. 8 महीने तक इंतजार किया है, अब सच्चाई बाहर आनी ही चाहिए.” दूसरी ओर चेतन तुपे या सत्तारूढ़ एनसीपी (अजित पवार गुट) की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget