एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर संजय राउत ने जताई आशंका- 'यह कोई सामान्य घटना नहीं, कुछ बहुत बड़ा...'

Sanjay Raut on Jagdeep Dhankar: संजय राउत ने इसे जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को असामान्य घटना बताते हुए दिल्ली की राजनीति में कुछ बड़ा होने की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि सितंबर में कुछ बड़ा होगा.

जगदीप धनखड़ ने भारत के उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया और राजनीति में खलबली मच गई. मानसून सत्र के पहले ही दिन जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने विपक्ष को हैरान कर दिया. इसपर अब उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत का बड़ा बयान आया है. 

संजय राउत ने आशंका जताई है कि परदे के पीछे बहुत कुछ हो रहा है. दिल्ली की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है.

'मैदान छोड़ने वाले आदमी नहीं धनखड़'- संजय राउत
संजय राउत ने कहा, "उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा होना कोई सामान्य घटना नहीं है. जहां तक मैं उनको जानता हूं, वह ऐसे मैदान छोड़ने वाले आदमी नहीं हैं. वह लड़ने वाले व्यक्ति हैं. उनकी हेल्थ बिल्कुल ठीक है, कल मैंने उनको देखा है. सितंबर में बहुत कुछ होगा देखते जाइए."

'क्या पर्दे के पीछे कुछ और चल रहा है?'
वहीं, शिवसेना यूबीटी के विधायक आनंद दुबे ने भी कुछ ऐसा ही कहै. उनका कहना है, "जिस तरह से मॉनसून सत्र के पहले ही दिन उनका इस्तीफा सामने आया है, वह कई सवाल खड़े करता है. क्या यह सच में सिर्फ स्वास्थ्य कारण है, या फिर पर्दे के पीछे कुछ और चल रहा है? अहम संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस्तीफा किसी भी सत्र के ठीक पहले आना, खासकर तब जब सदन में कई संवेदनशील मुद्दों पर बहस की उम्मीद हो, एक संदेहास्पद परिस्थिति बनाता है."

'न्याय नहीं कर पा रहे तो पद छोड़ देना उचित'- बीजेपी
वहीं, बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा, "उप राष्ट्रपति ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है. इतिहास में यह संभवतः पहला उदाहरण है जब किसी व्यक्ति ने इतने उच्च पद पर रहते हुए भी खुद ही अपना इस्तीफा सौंप दिया हो."

उन्होंने कहा, "मेरे जैसे मेहनती कार्यकर्ता को इससे यही सीख मिलती है कि कोई भी पद व्यवस्था के लिए होता है और अगर हम स्वास्थ्य या किसी अन्य कारण से उस व्यवस्था के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं, तो उस पद को छोड़ देना ही उचित है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget