एक्सप्लोरर

ईवीएम के उपयोग को लेकर अनोखा विरोध, शादी के निमंत्रण कार्ड का किया इस्तेमाल

Maharashtra News: लातूर के दीपक कांबले ने अपने शादी के कार्ड पर "ईवीएम पर प्रतिबंध लगाओ, लोकतंत्र बचाओ" का संदेश छापा. वह ईवीएम के विरोध और मतपत्र की वापसी की मांग को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं.

Groom Protest Against: महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के उपयोग के प्रति विरोध जताने के लिए अपने शादी के निमंत्रण कार्ड का इस्तेमाल किया. चाकुर तहसील के अजनसोंडा (खुर्द) निवासी दीपक कांबले की शादी के निमंत्रण कार्ड पर संदेश छपा है, “ईवीएम पर प्रतिबंध लगाओ, लोकतंत्र बचाओ.’’

कांबले की शादी आठ जून को लातूर शहर में होने वाली है. कांबले ने कहा कि कई शहरों में विरोध प्रदर्शन और रैलियां आयोजित की जा रही हैं और प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग से मतपत्र की तरफ फिर से लौटने का आग्रह किया है.

जागरूकता फैलाने के लिए छपवाया
कांबले ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस आंदोलन ने गति पकड़ ली थी. अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मैंने शादी के निमंत्रण कार्ड पर ईवीएम के खिलाफ अपना विरोध छपवाया है.’’

स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें छपवाई 
अखिल भारतीय पिछड़ा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग) और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ के सदस्य कांबले ने अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड पर संतों, समाज सुधारकों और स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें और उनकी कुछ शिक्षाएं भी छपवाई हैं.

निमंत्रण कार्ड में मराठी में लिखा है ''संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के अनुसार, और अपने देश को समृद्ध बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाने के लिए हमें अपनी आवाज संसद तक पहुंचानी चाहिए और इसके लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है''.  निमंत्रण के अनुसार, 'लोकतंत्र' और 'मतदाता' एक-दूसरे से शादी कर रहे हैं. कार्ड पर विवाह स्थल को 'आपका मतदान केंद्र' के रूप में सूचीबद्ध किया गया था.

ये भी पढ़ें: Ghatkopar Hoarding Case: घाटकोपर होर्डिंग हादसे के आरोपी को झटका, कोर्ट ने 29 मई तक बढ़ाई पुलिस कस्टडी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget