एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अस्पतालों में अब मिलेगा फ्री इलाज, सरकार ने जारी किए आदेश

Free Treatment in Maharashtra: राज्य मंत्रिमंडल की तीन अगस्त को हुई बैठक में महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का फैसला लिया गया था.

Maharashtra Free Treatment: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग (Public Health Department) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों (Government Hospital) में इलाज सहित स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों के लिए मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं. राज्य सरकार ने यह जानकारी दी. राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) में बताया गया कि ब्लड सप्लाई को छोड़कर सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत मुहैया कराई जाने वाली मेडिकल टेस्ट, इलाज और अन्य सभी सेवाएं 15 अगस्त से मरीजों के लिए मुफ्त उपलब्ध हैं.

प्रस्ताव के मुताबिक, महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल की तीन अगस्त को हुई बैठक में लिया गया था. अधिकारियों ने पहले बताया था कि इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित 2,418 अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर मुफ्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने बताया कि 2.55 करोड़ से अधिक लोगों ने इन सुविधाओं में मुफ्त उपचार प्राप्त किया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने दी थी यह जानकारी
बता दें कि 3 अगस्त को कैबिनेट की बैठक में जब यह निर्णय लिया गया था तब स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने कहा था कि भारत के संविधान के आर्टिकल 21 के अनुसार राइट टू हेल्थ (Right to Health) नागरिकों का अधिकार है. इसी के अंतर्गत मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जा दी जा रही है. अब सरकार के इस फैसले के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला सामान्य अस्पताल, उपजिला अस्पताल, रेफरल सेवा अस्पतालऔर कैंसर अस्पताल में मरीजों को अब मुफ्त इलाज मिल पाएगा.

इन पर लागू नहीं होगी सरकारी योजना
सरकार की ओऱ से यह दावा किया गया था कि इससे गरीब और जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि सरकार की यह नई योजना मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले अस्पातल और मेडिकल कॉलेज पर लागू नहीं होगी.

ये भी पढ़ें

Maharashtra NCP: अजित पवार गुट के कार्यकर्ताओं को सीनियर नेताओं की सलाह, कहा- बैनरों पर न लगाएं शरद पवार की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget