एक्सप्लोरर

संजय राउत का बहुत बड़ा दावा, 'एकनाथ शिंदे नहीं होंगे CM, दिल्ली में हो गया फैसला'

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाला ‘महायुति’ गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है. बीजेपी अकेले 130 सीटों पर आगे है.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. रूझानों में महायुति को शानदार बढ़त हासिल हुई है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बहुत बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में ये फैसला किया गया है कि एकनाथ शिंदे को सीएम नहीं बनाया जाएगा.

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला ‘महायुति’ गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है और 288 विधानसभा सीट में से 224 पर आगे है. बीजेपी अकेले 130 सीट पर बढ़त बनाई हुई है. इस बीच विरोधी पार्टी के नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ''फैसला दिल्ली में हो गया है. बीजेपी अब एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी.''

रूझानों को लेकर संजय राउत ने महायुति को घेरा

इससे पहले महाराष्ट्र में महायुति के पक्ष में रूझानों को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने तंज कसते हुए साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''मुझे इसमें एक बड़ी साजिश नजर आ रही है. यह मराठी ‘मानुष’ और किसानों का जनादेश नहीं है. हम इसे लोगों के जनादेश के रूप में स्वीकार नहीं करते.''

चुनाव में पैसे का इस्तेमाल किया गया- संजय राउत

राउत ने आगे कहा कि उनके मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि चुनाव में पैसे का इस्तेमाल किया गया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? अजित पवार, जिनके विश्वासघात ने महाराष्ट्र के लोगों को नाराज किया, वह कैसे जीत सकते हैं?

सीएम एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

उधर, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ''मैं इस जीत के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। महायुति द्वारा किए गए काम की वजह से हमें इतनी बड़ी जीत मिली है. बहुत आभारी हूं.'' एकनाथ शिंदे के गठबंधन सहयोगियों ने इस शानदार जीत का श्रेय 'लाडकी बहिन' योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को दिया. एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि जनादेश से पता चलता है कि बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को कौन आगे ले जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

प्रचंड जीत के बाद एक साथ शिंदे, फडणवीस और पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget