एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे ने जताया सदा सरवणकर पर भरोसा, चौथी बार माहिम सीट से बने उम्मीदवार

Maharashtra Assembly Election 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 45 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है जिसमें तीन बार के विधायक सदा सरवणकर का टिकट दोहराया गया है.

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने  माहिम से एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता सदा सरवणकर (Sada Sarvankar) को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है. यहां मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि राज ठाकरे (Raj Thackeray) के बेटे अमित ठाकरे (Amit Thackeray) यहां से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. मनसे ने 45 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की जिसमें अमित का नाम भी शामिल है.

सदा सरवणकर तीन बार के विधायक हैं. उन्होंने 2004, 2014 और 2019 का चुनाव जीता है. माहिम विधानसभा सीट मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है. 1962 से 1985 तक यहां कभी प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, कांग्रेस तो कभी जनता पार्टी ने चुनाव जीता. 1990 से 2004 तक अविभाजित शिवसेना के सुरेश गंभीर ने चार बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है. 2009 में यह सीट राज ठाकरे की मनसे के पास चली गई जब नितिन सरदेसाई माहिम से निर्वाचित हुए.

2008 में दादर सीट को माहिम में किया गया शामिल
2014 में अविभाजित शिवसेना ने सदा सरवणकर को टिकट दिया और वह विजयी हुए. 2019 में भी उन्होंने अपने जीत का प्रदर्शन बरकरार रखा. बता दें कि 2004 में सदा सरवणकर ने दादर से चुनाव जीता था जिस विधानसभा क्षेत्र को 2008 में माहिम में मिला दिया गया.

2009 शिवसेना छोड़ थामा था कांग्रेस का दामन
कुछ समय तक सदा सवरणकर कांग्रेस में भी रहे हैं. उन्होंने टिकट ना मिलने पर 2009 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी.  उन्हें 2009 में माहिम से चुनाव में उतारा गया लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वह फिर शिवसेना में लौट आए. 2022 में शिवसेना के विभाजन पर एकनाथ शिंदे गुट के साथ चले गए थे.

सदा सरवणकर 1992 से 2004 के बीच बीएमएसी के कॉर्पोरेटर रहे हैं. 2004 में शिवसेना ने उन्हें दादर से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा और वह पार्टी की उम्मीद पर खरे भी उतरे. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: पुणे में 21 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी वोटर के साथ आधार और पैन कार्ड बरामद

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget