एक्सप्लोरर

मनचाही सीट ना मिलने से महायुति से रामदास अठावले नाराज! अब देवेंद्र फडणवीस ने किया यह वादा

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख से दो दिन पहले गठबंधन के मुद्दे पर रामदास अठावले ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की.

Maharashtra Election 2024: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) महायुति में सम्मानजनक सीटे ना मिलने से नाराज हैं. इसी बीच रविवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी को महायुति में एक भी सीट नहीं मिल रही है. उसे महायुति की किसी भी बैठक में नहीं बुलाया गया. हमें 4-5 सीट मिलने की उम्मीद थी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फडणवीस ने उनकी पार्टी को चुनाव में दो सीट देने का वादा किया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रामदास अठावले ने कहा, ''रिपब्लिकन पार्टी NDA और महायुति के साथ है लेकिन महायुति की किसी भी बैठक में हमें नहीं बुलाया गया. हमें उम्मीद थी की हमें 4 से 5 सीट मिलेंगी लेकिन वह हमें नहीं दी गई. हम महायुति के साथ ही हैं लेकिन महायुति को भी हमारा सम्मान करना चाहिए.''

देवेंद्र फडणवीस ने रामदास अठावले से किया क्या वादा?

 केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ' हमारी मांग है कि हमें कम से कम दो सीटें तो मिलनी चाहिए. हमें भरोसा दिया गया है कि हमें दो सीटें मिलेंगी. रिपब्लिकन पार्टी को अगर एक भी सीट नहीं मिलेगी तो यह हमारे समाज के साथ धोखा होगा. सरकार आने के बाद हमें एक मंत्री पद मिलेगा, इसका आश्वासन देवेंद्र फडणवीस ने हमें दिया है और कहा है कि हमें एक एमएलसी का पद भी दिया जाएगा.''

अठावले ने मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से आज मुंबई में मुलाकात की और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की. रिपब्लिकन पार्टी राज्य की अग्रणी पार्टी है और रिपब्लिकन कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सीट बंटवारे को लेकर नाखुश हैं.''

सीटों को लेकर सीएम और डिप्टी सीएम की हुई बैठक

उधर, मुख्यमंत्री के सरकारी निवास स्थान वर्षा बंगले पर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की एक घंटे मुलाकात हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच महायुति में जिन सीटों पर पेंच फसा हुआ है उन सीटों को लेकर चर्चा की गई.  

ये भी पढे़ं- महाराष्ट्र विधानसभा की वो 11 सीटें जिनपर महायुति में अभी तक नहीं बन पाई सहमति, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget