एक्सप्लोरर

हिंदी अनिवार्य होगी या वैकल्पिक? विवाद के बीच महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने कर दिया क्लियर

Maharashtra Hind Language: महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने स्पष्ट कर दिया कि स्कूलों में हिंदी भाषा अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक होगी. तीसरी भाषा के रूप में कोई और भाषा चुनी जा सकती है.

Hindi Language in Maharashtra: महाराष्ट्र में मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पांचवीं क्लास तक हिंदी सामान्यतः तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी, लेकिन जिन बच्चों की इच्छा हिंदी के बजाय अन्य भारतीय भाषाएं पढ़ने की है, उन्हें तीसरी भाषा बदले की अनुमति होगी. महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने इस मामले में स्पष्टता से बयान दिया. 

मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि हिंदी की जगह पर अन्य कोई भाषा पढ़ने की इच्छा वाले बच्चों की संख्या हर कक्षा में कम से कम 20 होनी चाहिए. अगर न्यूनतम 20 विद्यार्थी ऐसी इच्छा जताते हैं, तो उस भाषा को पढ़ाने के लिए शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी, वरना वह भाषा ऑनलाइन पढ़ाई जाएगी.

मराठी न पढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई
सभी माध्यमों के स्कूलों में मराठी भाषा अनिवार्य होगी. जो स्कूल मराठी भाषा नहीं पढ़ाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में सभी योजनाएं स्कूल शिक्षा आयुक्त स्तर से तुरंत की जाएंगी. मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के अलावा, अन्य माध्यम की स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक माध्यम भाषा, मराठी और अंग्रेजी– ये तीन भाषाएं पढ़ाई जाएंगी.

छठी से दसवीं कक्षा के लिए भाषा नीति राज्य पाठ्यक्रम आराखड़ा स्कूल शिक्षा के अनुसार ही लागू होगी. ऐसा भी मंत्री दादाजी भुसे ने स्पष्ट किया. पांचवीं कक्षा के लिए मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में हिंदी के संदर्भ में 16 अप्रैल 2025 के शासकीय निर्णय में उपरोक्तानुसार बदलाव किया गया है, यह जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग ने दी है.

राज ठाकरे ने क्या कहा था?
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, “मैंने दो पत्र लिखकर हिंदी को अनिवार्य भाषा बनाने का विरोध किया था. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि हिंदी को अनिवार्य नहीं किया जाएगा, या कम से कम तृतीय भाषा के रूप में भी नहीं थोपा जाएगा. तीन भाषा की जो नीति लाई जा रही है, वह किस आधार पर लागू हो रही है? अन्य गैर-हिंदी भाषी राज्यों में यह लागू नहीं हो रहा. जैसे गुजरात में तीन भाषाओं में गणित, अंग्रेज़ी और गुजराती का विकल्प दिया गया है."

राज ठाकरे ने कहा था कि वे हिंदी के विरोध में नहीं हैं. यह एक बहुत अच्छी भाषा है और वह इसका सम्मान करते हैं, लेकिन उनका सवाल है: महाराष्ट्र में ही हिंदी क्यों थोपी जा रही है? इससे स्कूलों की मराठी शिक्षा का महत्व धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा. ऐसे में उन्होंने माता-पिता से अपील की कि हिंदी भाषा नीति का विरोध करें.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget