एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: खेती, सिंचाई से लेकर घर तक, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए क्या है फडणवीस सरकार का प्लान?

Maharashtra News In Hindi: बजट सत्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. महाराष्ट्र जल्द ही पहला ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन सकता है.

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत होती जा रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अगर महाराष्ट्र एक अलग देश होता, तो दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में उसका स्थान लगभग 30वें नंबर पर होता. उन्होंने दावा किया कि राज्य की अर्थव्यवस्था ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश और फिलीपींस जैसे देशों से भी बड़ी हो चुकी है.

फिलहाल महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. 6 मार्च को फडणवीस ने 2026-27 का बजट पेश किया था, जिसमें कई बड़े ऐलान किए गए. इस बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार चर्चा हो रही है. विपक्ष विकास, निवेश, रोजगार और खेती जैसे मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछ रहा है, वहीं सरकार अपने कामों और आने वाली योजनाओं का ब्योरा दे रही है.

11 मार्च को बजट पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए फडणवीस ने राज्य की आर्थिक स्थिति, खेती, सिंचाई और विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में महाराष्ट्र देश का पहला ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन सकता है.

निर्यात और स्टार्टअप में महाराष्ट्र आगे

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और राज्य कई क्षेत्रों में देश में नंबर वन बन चुका है. उन्होंने बताया कि निर्यात के मामले में महाराष्ट्र देश में पहले स्थान पर है.

उन्होंने यह भी कहा कि स्टार्टअप के क्षेत्र में भी महाराष्ट्र सबसे आगे है. इसके अलावा वृक्षारोपण के मामले में भी राज्य ने देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है. फडणवीस के अनुसार राज्य की विकास दर देश की जीडीपी से भी ज्यादा है.

फिलहाल भारत की कुल जीडीपी में महाराष्ट्र का योगदान करीब 14.3 प्रतिशत है. उनका कहना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले समय में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था यूएई और सिंगापुर जैसे देशों की अर्थव्यवस्था को भी पीछे छोड़ सकती है.

राजस्व और विकास दर में बड़ा इजाफा

फडणवीस ने बताया कि राज्य की वित्तीय स्थिति भी मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत के भीतर रखा गया है, जबकि राजस्व घाटा 1 प्रतिशत से भी कम है.

उन्होंने बताया कि साल 2013-14 में राज्य की राजस्व आय करीब 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपये थी. अब यह बढ़कर लगभग 6 लाख 16 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

कोविड महामारी के दौरान राज्य को अतिरिक्त कर्ज लेना पड़ा था, लेकिन उसके बाद आर्थिक स्थिति तेजी से सुधरी है. फडणवीस के अनुसार साल 2022 के बाद से राज्य की विकास दर करीब 14 प्रतिशत रही है, जो काफी बेहतर मानी जा रही है.

लाखों लोगों को मिल रहे घर

सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए फडणवीस ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत अब तक करीब 30 लाख लोगों को घर दिए जा चुके हैं. 

उन्होंने कहा कि इन घरों की पहली किस्त जारी हो चुकी है और कई लाभार्थियों को जल्द दूसरी किस्त भी मिलने वाली है. खास बात यह है कि इन घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने की भी योजना है, जिससे लोगों को बिजली के खर्च में राहत मिल सकेगी.

पानी और सिंचाई पर बड़ा फोकस

फडणवीस ने सिंचाई और जल परियोजनाओं को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य ने नदी जोड़ परियोजनाओं के बिना ही करीब 70 प्रतिशत सिंचाई क्षमता विकसित कर ली है.

उन्होंने बताया कि राज्य में 3123 लघु सिंचाई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें से करीब 3000 परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है. इसके अलावा नदी जोड़ परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. उल्हास घाटी का पानी मोड़ने की योजना पर काम चल रहा है, जिससे मराठवाड़ा क्षेत्र को करीब 72 टीएमसी पानी मिल सकेगा.

फडणवीस ने यह भी बताया कि गारगाई जल परियोजना को मंजूरी दे दी गई है. उनका कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद अगले 30 से 40 साल तक मुंबई महानगर क्षेत्र में पानी की कमी नहीं होगी.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अशोक खरात मामले में SIT की जांच तेज, हेल्पलाइन पर रोज मिल रही हैं शिकायतें, 23 दिनों में सैकड़ों कॉल
अशोक खरात मामले में SIT की जांच तेज, हेल्पलाइन पर रोज मिल रही हैं शिकायतें, 23 दिनों में सैकड़ों कॉल
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पास तो आया प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'महिलाओं के लिए दुखद...'
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पास तो आया प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'महिलाओं के लिए दुखद...'
Maharashtra: तलाक के विवाद में हैवानियत! कमरे में ले जाकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
तलाक के विवाद में हैवानियत! कमरे में ले जाकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
Maharashtra: प्यार के नाम पर धोखा! युवती के साथ 2 साल तक किया शोषण, फिर जबरन कराया गर्भपात
प्यार के नाम पर धोखा! युवती के साथ 2 साल तक किया शोषण, फिर जबरन कराया गर्भपात
Advertisement

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
Horse At ATM Viral Video: कैश खत्म हो गया क्या.... SBI के ATM पर पहुंचा घोड़ा, गेट खोलने के लिए काटा बवाल! वीडियो वायरल
कैश खत्म हो गया क्या.... SBI के ATM पर पहुंचा घोड़ा, गेट खोलने के लिए काटा बवाल! वीडियो वायरल
Embed widget