एक्सप्लोरर

देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम

आम घरेलू उपभोक्ता यह जानने के लिए बेचैन हैं कि कहीं रसोई गैस की कमी तो नहीं होगी. हालांकि भारत सरकार ने इस पर साफ किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है.

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध की खबरों के बीच भारत में एलपीजी (LPG) सिलेंडर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. खासकर आम घरेलू उपभोक्ता यह जानने के लिए बेचैन हैं कि कहीं रसोई गैस की कमी तो नहीं होगी. हालांकि भारत सरकार ने इस पर साफ किया है कि घरेलू गैस की आपूर्ति पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण तेल और गैस की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति में अनिश्चितता बढ़ गई है. ईरान ने दावा किया है कि उसने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को बंद कर दिया है और इस मार्ग से ईंधन की आपूर्ति नहीं होने देगा. वहीं, अमेरिका का कहना है कि इस मार्ग को अभी भी खुला रखा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के किस राज्य में LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत होती है. 

भारत में एलपीजी उपभोक्ताओं की स्थिति

01 जनवरी 2021 तक, देश में कुल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 28.90 करोड़ थी. इसके अलावा, लगभग 70.75 लाख उपभोक्ता पाइप युक्त प्राकृतिक गैस (PNG) का भी यूज कर रहे थे. वहीं आज राष्ट्रीय एलपीजी कवरेज 99.5 प्रतिशत है, यानी देश में लगभग हर घर तक एलपीजी पहुंच रही है. एलपीजी की खपत और आपूर्ति का बड़ा हिस्सा कुछ प्रमुख राज्यों और शहरों में केंद्रित है. 

देश के किस राज्य में LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत होती है

भारत में एलपीजी सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत उत्तर प्रदेश में होती है, जहां लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर और गाजियाबाद जैसे प्रमुख जिलों में घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ता बहुत ज्यादा हैं. इसके बाद महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और पुणे, और दिल्ली में राजधानी क्षेत्र की उच्च खपत आती है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु के चेन्नई और कोयम्बटूर तथा केरल के कोच्चि और त्रिवेंद्रम जैसे बड़े शहर भी एलपीजी के बड़े उपभोक्ता केंद्र हैं. इन पांच राज्यों में एलपीजी की मांग सबसे ज्यादा है क्योंकि यहां घरों में खाना पकाने और व्यावसायिक उपयोग दोनों के लिए सिलेंडर व्यापक रूप से यूज होते हैं. 

यह भी पढ़ें - किस देश में सबसे पहले लागू हुई थी इच्छामृत्यु, किस वजह से उस शख्स ने चुनी थी मौत?

एलपीजी खपत में शीर्ष राज्य और जिले

उत्तर प्रदेश एलपीजी की खपत के मामले में पूरे देश में सबसे आगे है.यह राज्य खासकर लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जाना जाता है. लखनऊ में लगभग 15 लाख उपभोक्ता, उत्तर प्रदेश में घरेलू एलपीजी का सबसे बड़ा बाजार, प्रयागराज में लगभग 14 लाख उपभोक्ता, आगरा में लगभग 12 लाख उपभोक्ता, गोरखपुर में लगभग 12 लाख उपभोक्ता, गाजियाबाद में लगभग 12 लाख उपभोक्ता. इन पांच जिलों में मिलाकर लगभग 65 लाख उपभोक्ता हैं, जो पूरे राज्य की खपत का बड़ा हिस्सा हैं.

एलपीजी आपूर्ति की स्थिति

उत्तर प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह से स्थिर बनी हुई है. तेल विपणन कंपनियों (OMC) और जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखलाएं पूरी तरह से काम कर रही हैं.राज्य में लगभग 4.83 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं. औसतन प्रतिदिन घरेलू एलपीजी की मांग लगभग 10,000 मीट्रिक टन है. वाणिज्यिक और औद्योगिक खपत लगभग 0.5 मीट्रिक टन प्रतिदिन है. एलपीजी वितरण के लिए राज्य में लगभग 4,145 वितरक कार्यरत हैं, जिनमें अकेले लखनऊ में 116 वितरक शामिल हैं. PNG (पाइप युक्त प्राकृतिक गैस) भी बड़े पैमाने पर उपलब्ध है. उत्तर प्रदेश में लगभग 20.25 लाख घरेलू PNG कनेक्शन हैं. 

यह भी पढ़ें - क्या अब LPG सिलेंडर के लिए लगेंगी लाइनें, जानें मोदी सरकार में कब-कब आई कतार में लगने की नौबत?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?
कितने बीघा खेत का मालिक था अकबर, अब कहां हैं वे खेत?
कितने बीघा खेत का मालिक था अकबर, अब कहां हैं वे खेत?
अकबर था जोरू का गुलाम? इस बेगम से थी जबरदस्त दीवानगी
अकबर था जोरू का गुलाम? इस बेगम से थी जबरदस्त दीवानगी
क्या है नाना पाटेकर का असली नाम, लोग क्यों कहते थे नाना?
क्या है नाना पाटेकर का असली नाम, लोग क्यों कहते थे नाना?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget