एक्सप्लोरर

Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने

वीडियो में एक सांड मकान की छत से सीधे सड़क पर छलांग लगाता दिखाई दे रहा है. यह दृश्य इतना अचानक और खतरनाक था कि वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो कुछ ही मिनटों में लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. कभी किसी सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी किसी जानवर की अजीब हरकत चर्चा का विषय बन जाती है. राजस्थान के बीकानेर जिले से भी इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. वीडियो में एक सांड मकान की छत से सीधे सड़क पर छलांग लगाता दिखाई दे रहा है. यह दृश्य इतना अचानक और खतरनाक था कि वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

छत पर चढ़ गया था सांड

जानकारी के अनुसार यह घटना श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक की बिल्डिंग के पास की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक नंदी किसी तरह पास के एक मकान की छत पर चढ़ गया था. काफी देर तक वह छत पर इधर-उधर घूमता रहा. लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश भी की, लेकिन वह वहीं मंडराता रहा.

अचानक सड़क पर लगा दी छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर बाद अचानक सांड ने छत से सीधे सड़क की ओर छलांग लगा दी. यह दृश्य इतना अचानक था कि वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. हालांकि गनीमत रही कि जिस जगह सांड कूदा वहां ठीक उसी समय कोई व्यक्ति नहीं था. अगर वहां कोई खड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

भीड़ भाड़ वाले इलाके में मची अफरा-तफरी

जिस स्थान पर यह घटना हुई वह कस्बे का काफी व्यस्त इलाका बताया जा रहा है. यहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है. घटना के वक्त भी सड़क पर कई लोग मौजूद थे. जैसे ही सांड ने छलांग लगाई, आसपास खड़े लोगों में हड़कंप मच गया. लोग तुरंत दूर हटने लगे ताकि किसी तरह की चोट से बचा जा सके.

वायरल हुआ घटना का वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांड मकान की छत से अचानक नीचे सड़क पर कूद जाता है. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए हैं और वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल

बढ़ती जा रही है आवारा गौवंश की समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में इन दिनों आवारा गौवंश की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. भूख और चारे की कमी के कारण सांड और अन्य गौवंश सड़कों और रिहायशी इलाकों में घूमते रहते हैं. कई बार ये जानवर अचानक लोगों के बीच आ जाते हैं जिससे हादसे का खतरा बना रहता है. वीडियो को लेकर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी. एक यूजर ने लिखा...नगर निगम को ध्यान देने की जरूरत है. एक और यूजर ने लिखा...अगर छज्जा टूट जाता तो पता नहीं क्या होता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सांड का आतंक इलाके में बहुत बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: वर्ल्डकप की जीत के बाद वायरल हो गए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के साथ 1-2 नहीं ढेरों वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pet Dog Lift Viral Video: तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं... डोगेश भाई को लेकर सोसायटी में हुआ बवाल, मोहतरमा का जवाब वायरल
तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं... डोगेश भाई को लेकर सोसायटी में हुआ बवाल, मोहतरमा का जवाब वायरल
Train Zero Civic Sense Viral Video : केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget