एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर मंत्रालय में तीसरी मंजिल से कूदे, अपनी ही सरकार के खिलाफ उठाया कदम

Narhari Zirwal News: नरहरी झिरवल मंत्रालय में तीसरी मंजिल से कूद गए. हालांकि जाली की वजह से उन्हें नुकसान नहीं हुआ. उनका ये कदम महायुति सरकार को असहज करने वाला है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरी झिरवल शुक्रवार (4 अक्टूबर) को चौंकाने वाला कदम उठाते हुए मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए. हालांकि सुरक्षा जाली होने की वजह से वो अटक गए और उन्हें नुकसान नहीं हुआ. अजित पवार गुट के विधायक झिरवल को बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी मशक्कत करते दिखे. 

धनगर समाज को ST कोटे से आरक्षण देने का विरोध करते हुए उन्होंने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई. उनका कहना था कि उनकी मांगें नहीं सुनी जा रही हैं, इसलिए नाराजगी में वह मंत्रालय से कूद गए.

क्यों नाराज हुए झिरवल

महाराष्ट्र में पिछले चार दिन से आदिवासी विधायक गुस्से में दिख रहे हैं. आज (शुक्रवार, 4 अक्टूबर) कैबिनेट का दिन है और सभी विधायक सीएम एकनाथ शिंदे से मिलते, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी आज मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई. ऐसे में नाराज विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए छलांग लगा दी.

बताया जा रहा है कि नरहरी झिरवल दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद आज फिर ये मंत्रालय पहुंचे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि नरहरी झिरवल के बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी कूद गए. हालांकि, जाली होने की वजह से सभी नेता बाल-बाल बच गए हैं. सभी नेता जाली पर खड़े होकर नारेबाजी भी करने लगे. 

शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार
झिरवल के इस कदम पर उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिंदे सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि आपस में मराठा और ओबीसी को लड़ाकर ये अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं, ये उसी का नतीजा है. अगर महाराष्ट्र में नेताओं का ये हाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा?

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में सीट शेयरिंग की बात करते हुए शरद पवार ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'हमारी सरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
दिल्ली सरकार की तारीफ और फडणवीस सरकार पर तंज! प्रियंका चतुर्वेदी ने यह क्या कहा?
दिल्ली सरकार की तारीफ और फडणवीस सरकार पर तंज! प्रियंका चतुर्वेदी ने यह क्या कहा?
सिंहस्थ कुंभ में शाही स्नान पर उमड़ेंगे 2.5 करोड़ भक्त, हर दिन आएंगे 10 लाख लोग
सिंहस्थ कुंभ में शाही स्नान पर उमड़ेंगे 2.5 करोड़ भक्त, हर दिन आएंगे 10 लाख लोग
नन्ही वर्दा ने किसानों को दान किए गुल्लक के पैसे , CM फडणवीस हुए भावुक
नन्ही वर्दा ने किसानों को दान किए गुल्लक के पैसे , CM फडणवीस हुए भावुक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget