एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App: महादेव ऐप प्रवर्तकों के अन्य कंपनियों के साथ लेनदेन की SIT करेगी जांच, देवेंद्र फडणवीस ने दिए आदेश

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कहा है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है.

Mahadev Betting App Case: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गुरूवार को यहां विधानसभा को सूचित किया कि राज्य में कुछ वित्तीय व रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. फडणवीस राज्य के गृह मंत्री भी हैं. वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक आशीष शेलार के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे.

क्या बोले डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस?
बीजेपी विधायक ने पहले कहा था कि महादेव ऐप जैसे कई सट्टेबाजी ऐप देश भर में फैल गए हैं और इन मंचों पर आम लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है. फडणवीस ने अपने जवाब में कहा कि महादेव ऐप मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय पहले से ही कर रहा है. उन्होंने कहा, ''चूंकि इस अपराध का दायरा पूरे देश में है, इसलिए इस मामले में (महाराष्ट्र पुलिस ने भी) एसआईटी गठित की है, जो शेलार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अगले दो महीनों में जांच करेगी.''

कुछ दिन पहले ऐप के मालिकों में से एक गिरफ्तार
महादेव ऑनलाइन बुक्स सट्टेबाजी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़े घटनाक्रम में, ऐप के मालिकों में से एक, रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात में दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. सूत्रों से ये जानकारी मिली है. सूत्रों ने कहा कि उप्पल को भारतीय वित्तीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर हिरासत में लिया गया. हालांकि, ईडी के सूत्र चुप्पी साधे हुए हैं. उप्पल की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी भी कर रही है. ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध की अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र में भी दिल्ली जैसी घटना, शख्स ने विधानसभा की प्रेस दीर्घा में लगाए नारे, और फिर...

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget