एक्सप्लोरर

Maharashtra: डिप्टी सीएम फडणवीस का ठाकरे पर पलटवार, कहा- कांग्रेस, NCP से हाथ मिलाने से पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा क्या उद्धव ठाकरे के विधायकों ने 2019 विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद इस्तीफा दिया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की सलाह पर पलटवार किया. फडणवीस ने गुरुवार को ठाकरे से पूछा कि क्या उनके विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से गठबंधन तोड़ने के बाद इस्तीफा दिया था और नए सिरे से चुनावों का सामना किया था?

शिंदे गुट को इस्तीफा दे देना चाहिए
दरअसल, उद्धव ठाकरे ने कहा था कि बीजेपी और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट को इस्तीफा दे देना चाहिए और एक महीने के भीतर नगरपालिका और विधानसभा चुनावों का सामना करना चाहिए. देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्या ठाकरे के विधायकों ने 2019 विधानसभा चुनावों के बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद इस्तीफा दिया था. साथ ही नए सिरे से चुनावों का सामना किया था?

PFI अपना काम कर रही- फडणवीस
महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस कहा कि यह एजेंसी द्वारा की गई समन्वित कार्रवाई है. अब इस पर बात करना उचित नहीं होगा. गौरतलब है कि ठाकरे ने बुधवार को उपनगर गोरेगांव में अपने गुट के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा था. ठाकरे ने कहा था कि मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो एक महीने के भीतर बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) और राज्य विधानसभा के चुनाव कराएं.

ठाकरे का भाषण उनकी हताशा को दिखाता है
इस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि ठाकरे का भाषण उनकी हताशा को दिखाता है. उन्होंने कहा हम वैध रूप से निर्वाचित हुए थे. हमारे साथ गठबंधन में जीत दर्ज करने वाले वह और उनकी पार्टी ने कांग्रेस, राकांपा से हाथ मिलाने से पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया? आपको फिर से निर्वाचित होने और फिर कांग्रेस-राकांपा के साथ गठबंधन करने की हिम्मत दिखानी चाहिए थी. उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिवसेना के ठाकरे गुट, कांग्रेस और राकांपा ने पिछले कई सालों में उनका राजनीतिक करियर खत्म करने की कोशिश की लेकिन वो हर बार नाकाम रहे.

ये भी पढ़ें -
Mumabi News: 56 साल से दशहरा रैली कर रही है शिवसेना, बाला साहेब ने यहीं आदित्य ठाकरे को किया था लॉन्च, जानें इसका इतिहास

Mumbai News: क्या टूट जाएगी बाला साहेब के जमाने की परंपरा ? दशहरा रैली को लेकर उद्धव-शिंदे गुट आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
'अब CJI को भी गाली देने लगे हैं...', INDIA ब्लॉक पर CM देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
महाराष्ट्र: सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी CM दूर, क्या महायुति में सब ठीक है?
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'
CJI से मुलाकात न होने पर भड़के संजय राउत, कहा- 'INDIA ब्लॉक SC...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget