एक्सप्लोरर

Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की घटना पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव में एक आवासीय इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं. इसपर घटना पर देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

Devendra Fadnavis on Mumbai Fire: मुंबई के गोरेगांव इलाके में शुक्रवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लगने से दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी. सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है.

क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
गोरेगांव, मुंबई में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ. हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है. उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

सात लोगों की हुई मौत 
अधिकारी ने कहा कि आग से प्रभावित लोगों को जोगेश्वरी में एक ट्रॉमा सेंटर में और जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित 7 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का दोनों अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे. आग बुझाने के अभियान में दमकल की आठ गाड़ियों और अन्य साजो सामान का इस्तेमाल किया गया.

कब पाया गया आग पर काबू?
6 बजकर 54 मिनट पर आग बुझाई गई. पहली मंजिल की सीढ़ियों के साथ-साथ 05 बीए सेट का उपयोग करके एफ/एम द्वारा विभिन्न मंजिलों से 30 से अधिक व्यक्तियों को बचाया गया और 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों में एचबीटी, कूपर और विभिन्न अन्य अस्पतालों में ले जाया गया.

मंगल प्रभात लोढ़ा ने गोरेगांव में हुए हादसे में पीढ़ित सभी निवासियों को स्थानीय नगर निगम स्कूल में ले जाने का निर्देश दिया है. नगर निगम को स्कूल में रहने की सुविधा और भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: प्रफुल्ल पटेल का दावा- NCP विधायकों ने शरद पवार से सरकार बनाने के लिए BJP से हाथ मिलाने का किया था आग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget