एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- 'ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय...'

Maratha Reservation News: महाराष्ट्र सरकार के मराठा आरक्षण पर फैसले के बाद देवेंद्र फडणवीस का एक बयान सामने आया है. डिप्टी सीएम का कहना है, किसी भी समुदाय के साथ कोई अन्याय नहीं होगा.

Devendra Fadnavis on Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला आने के बाद मनोज जरांगे ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. फैसले पर अब देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है. डिप्टी सीएम ने कहा, ''अध्यादेश से मराठा समुदाय के अधिकार उन्हें आसानी से उपलब्ध हो गये हैं. पंजीकृत मराठा समुदाय के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त करना कानूनी था. ऐसा करते समय ओबीसी समुदाय को 100 फीसदी सुरक्षा भी प्रदान की जाती है."

क्या बोले डिप्टी सीएम?
देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में ये भी कहा कि इस पर कुछ नेताओं की व्यक्तिगत भूमिका अलग हो सकती है. यहां बता दें, राज्य सरकार के फैसले पर कई नेताओं ने असहमति जताई है. इस मुद्दे पर अजित गुट के नेता छगन भुजबल और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का बयान भी सामने आया है. देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि, मराठा आरक्षण को लेकर जो कुछ भी किया गया है यह उनके ध्यान में लाया जाएगा. सरकार ने एक निर्णय लिया है जिससे मराठा समुदाय को लाभ हो रहा है, लेकिन किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होगा. इसमें किसी को चिंता करने की कोई बात नहीं है. हमारी सरकार ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने देगी.

बता दें, हाल ही में मराठा समुदाय को दिए गए आरक्षण को हाई कोर्ट में बरकरार रखा गया था. हालांकि, कुछ कारणों से सुप्रीम कोर्ट ने उस आरक्षण को खारिज कर दिया. इसपर डिप्टी सीएम ने कहा, हमने इन कारणों का पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण (Survey) भी शुरू किया है."

महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर नारायण राणे ने जताई असहमति
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले से सहमत नहीं हैं, जिसमें कहा गया है कि जबतक मराठों को आरक्षण नहीं मिल जाता है, तबतक उन्हें ओबीसी को मिल रहे सभी लाभ मिलेंगे. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने राणे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह अन्य पिछड़ा वर्ग (के अधिकारों) में अतिक्रमण होगा और इससे महाराष्ट्र में अशांति फैल सकती है.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मराठा आरक्षण पर सीएम शिंदे का बड़ा बयान, बोले- 'हम इस बात का ध्यान रखेंगे कि...'

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget