एक्सप्लोरर

Maharashtra: ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर डिप्टी सीएम फडणवीस का एलान- साइबर खुफिया यूनिट की होगी स्थापना

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोमवार को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच साइबर खुफिया इकाई की स्थापना करने की घोषणा की है.

Maharashtra Cyber Crime: महाराष्ट्र में हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी के चलते उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोमवार को साइबर खुफिया इकाई की स्थापना करने की घोषणा की है. उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रदेशम में साइबर अपराध बढ़ गए हैं. डिप्टी सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में कहा कि खासकर कोरोना महामारी (Covid Pandemic) के बाद साइबर अपराध बढ़ गये हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय लेनदेन करने को प्राथमिकता देते हैं.

डिप्टी सीएम कहा, “हम वेबसाइट और सोशल मीडिया को ट्रैक करते हैं, लेकिन साइबर खुफिया इकाई महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऑनलाइन धोखाधड़ी बढ़ रही है. मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि (राज्य) सरकार एक साइबर खुफिया इकाई स्थापित करेगी.’’ फडणवीस गृह विभाग भी संभालते हैं. उन्होंने कहा कि कई बार साइबर धोखेबाज अलग-अलग राज्यों और देशों से धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देते हैं.

उपमुख्यमंत्री ने चीनी ऋण ऐप का उदाहरण दिया, जिनमें से कुछ नेपाल से संचालित होते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इन चीनी ऋण ऐप के कई कॉल सेंटर नेपाल से संचालित होते हैं. राज्य पुलिस ने नेपाली अधिकारियों से संपर्क किया है.’’ फडणवीस ने कहा कि राज्य की साइबर इकाई ने एक 'साइबर वॉच' मॉड्यूल तैयार किया है, जिसने ऐसे ऋण आवेदनों को ट्रैक किया है और कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा, ‘‘हम साइबर इकाई को मजबूत करने के प्रयास करेंगे.’’ उन्होंने आगे कहा कि कार्मिकों का प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी की आउटसोर्सिंग की जाएगी.

Maharashtra News: कोरोना महामारी में माता-पिता खो चुके कॉलेज छात्रों के पढ़ाई का खर्च उठाएगी शिंदे सरकार, मंत्री का एलान

भारत में 18 प्रतिशत साइबर अपराध महाराष्ट्र में होते हैं

पूर्व गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने कहा कि भारत में 18 प्रतिशत साइबर अपराध महाराष्ट्र में होते हैं. पाटिल ने कहा, ‘‘हालांकि साइबर अपराध से संबंधित पुलिस महानिरीक्षक का पद ‘साइड-पोस्टिंग’ समझा जाता है. फडणवीस ने कहा कि ऐसा देखा गया है कि साइबर अपराध विभाग में निचले स्तर पर ढांचा तैयार नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार इस पहलू पर भी विचार करेगी.

Maharashtra: महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा जलयुक्त शिवार अभियान, 25 हजार सूखाग्रस्त गांवों को मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget