एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में फिर से सिर उठा रहा कोरोना! एक्टिव केस एक हजार के पार, डरा रहे ताजा मामले

Coronavirus News: महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शिंदे सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है.

Maharashtra Coronavirus News: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में कोरोना के एक्टिव केसेज में भी भारी उछाल देखने को मिला है. महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए एकनाथ शिंदे की सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले महाराष्ट्र के साथ-साथ गुजरात में देखे जा रहे हैं.

महाराष्ट्र में कितने एक्टिव केस?
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया,  महाराष्ट्र में अब कोरोना संक्रमण के 1,308 सक्रिय मामले हैं. 

महाराष्ट्र में कोरोना के रविवार के आंकड़े
महाराष्ट्र ले स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र ने रविवार को कोरोनोवायरस के 236 नए मामले दर्ज किए, जिससे संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 81,39,737 हो गया. जबकि पिछले 24 घंटों में 92 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 79,90,001 तक पहुंच गई. उन्होंने कहा कि मृत्यु दर और रिकवरी दर क्रमशः 1.82 प्रतिशत और 98.16 प्रतिशत के साथ, राज्य में अब 1,308 सक्रिय मामले बचे हैं. अधिकारी ने कहा कि मुंबई में 52 नए मामले सामने आए, जबकि ठाणे शहर में 33 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई.

इसके बाद पुणे में 69 नासिक में 21, कोल्हापुर और अकोला में 13-13, औरंगाबाद में 10 और नागपुर में दो मामले सामने आए. अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 3,834 स्वाब नमूनों को टेस्ट किया गया, जिससे कुल टेस्टिंग की संख्या बढ़कर 8,65,46,719 हो गई. महाराष्ट्र में कोविड-19 के आंकड़ेः नए मामलेः 236, कुलः 81,39,737, मृत्युः 1,48,428, जांचः 8,65,46,719, ठीक हुए 79,90,001

भारत में कोरोना के कितने मामले?
भारत में सोमवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 918 नए मामले दर्ज किए गए. सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई है. सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली. इस बीच, देश में कोरोना से चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जिनमें से दो राजस्थान में, और एक-एक कर्नाटक और केरल में हुई है. मरने वालों की कुल संख्या 5,30,806 हो गई है. वहीं कोरोना से 479 मरीज एक दिन में ठीक भी हुए हैं.

देशभर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 4,41,59,182 हो गई है. नतीजतन, रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है. इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.08 प्रतिशत आंकी गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.86 प्रतिशत है. साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 44,225 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 92.03 करोड़ से अधिक हो गई.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, किसानों की टूटी कमर, 25 जिलों में फसलों को भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget