एक्सप्लोरर

Maharashtra Coronavirus Case: महाराष्ट्र में डरा रहा है कोरोना, अब तक के आंकड़े डरावने, जानें- ताजा अपडेट

Maharashtra Coronavirus Case News: महाराष्ट्र में जनवरी 2025 से अब तक 8282 कोविड जांच की गई है, जिनमें 435 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. 325 एक्टिव केस हैं. सरकार की ओर से जांच की व्यवस्था कराई गई है.

Maharashtra Coronavirus Case Update: महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. राज्य में कोविड के मामले बहुत कम संख्या में सामने आ रहे हैं और इनमें अधिकांश मरीजों में केवल हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं. सभी संक्रमितों का नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है. राज्य में ILI (इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण) और SARS (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) के अंतर्गत सर्वेक्षण जारी है. इस सर्वेक्षण के अंतर्गत लक्षण दिखने वाले मरीजों की कोविड जांच की जा रही है.

जनवरी 2025 से अब तक कुल 8,282 कोविड जांच की गई हैं, जिनमें से 435 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. आज तक 106 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 325 मरीज अभी भी सक्रिय हैं. 27 मई 2025 को राज्य में कुल 66 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जिनका जिलेवार विवरण इस प्रकार है:

मुंबई: 31

पुणे मनपा: 18

ठाणे मनपा: 7

नवी मुंबई मनपा: 4

पनवेल मनपा: 3

सांगली: 1

नागपुर मनपा: 2

कोविड से 4 मरीजों की मौत

मुंबई में जनवरी से अब तक कुल 316 कोविड मरीज दर्ज किए गए हैं, जिनमें से मई महीने में सर्वाधिक 310 मामले सामने आए हैं. (जनवरी – 1, फरवरी – 1, मार्च – 0, अप्रैल – 4, मई – 310). अब तक पाए गए सभी कोविड मरीजों में बीमारी के लक्षण बेहद समान्य हैं. जनवरी 2025 से अब तक कोविड के कारण 4 मरीजों की मौत हुई है, जिनमे सभी को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं.

एक मरीज को नेफ्रोटिक सिंड्रोम और हाइपोकैल्सीमिक दौरे थे. दूसरे को कैंसर था. तीसरे मरीज को ब्रेन स्ट्रोक और मिर्गी के दौरे आते थे. चौथे मरीज को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस और निम्न श्वसन संक्रमण (LRTI) था. राज्य सरकार की ओर से कोविड की जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है. नागरिकों से अनुरोध है कि घबराएं नहीं, बल्कि लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं. सार्वजनिक आरोग्य विभाग ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी कोविड के मामले सीमित रूप से बढ़ रहे हैं.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
'अगले 5 महीने में देश में कुछ बड़ा होने वाला है', राज ठाकरे के बयान से सनसनी
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget