एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस कल राहुल गांधी का करेगी भव्य अभिनंदन, इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कई बड़े नेता होंगे शामिल

नाना पटोले ने कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर कदम रखने पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत करने की तैयारी हो गई है. राहुल गांधी ने मोदी सरकार के अत्याचारी शासन को निडरता का संदेश दिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 'तानाशाह' सरकार के सामने बिना किसी डर के तनकर खड़े होने वाले सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का पार्टी यहां भव्य अभिनंदन करेगी. उन्होंने कहा कि बिना डगमगाए BJP सरकार का सामना करने के साहस के लिए राज्य कांग्रेस शुक्रवार शाम को पूरे भारत के बड़े नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी का भव्य अभिनंदन करेगी. भव्य अभिनंदन कार्यक्रम दो दिवसीय राष्ट्रीय विपक्ष के इंडिया कॉन्क्लेव के बाद होगा. जो 31 अगस्त से 1 सितंबर तक सांताक्रूज के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित किया जाएगा.

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर कदम रखने पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत करने की हमने पूरी तैयारी कर ली है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के अत्याचारी शासन को निडरता का संदेश दिया है. उन्होंने याद दिलाया है कि, कैसे सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ झूठे मामले और आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं राहुल गांधी को लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराया था और उन्हें अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए मजबूर किया था, लेकिन वह झुके नहीं थे.

नाना पटोले ने तैयारियों का लिया जायजा
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार को राहुल गांधी का सांसद दर्जा बहाल करना पड़ा. उन्होंने हाल ही में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्ताव में हिस्सा लिया और मणिपुर के ज्वलंत मुद्दे सहित विभिन्न मुद्दों पर शासन पर हमला किया. राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष एम. आरिफ नसीम खान, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, डॉ. भालचंद्र मुंगेकर, राज्य महिला विंग की अध्यक्ष संध्या सव्वालाखे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पटोले ने आगामी इंडिया कॉन्क्लेव की अंतिम तैयारियों की समीक्षा की इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यह बयान दिया. 

'सीटों का बंटवारा योग्यता के अनुसार होगा'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और अन्य सहित शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व दादर में राज्य कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे. एक सवाल के जवाब में पटोले ने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर महा विकास अघाड़ी के सहयोगियों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा या भ्रम नहीं है. पटोले ने कहा कि उद्धव ठाकरे सहित पार्टियों के नेताओं ने कहा है कि सीटों का आवंटन योग्यता के अनुसार होगा और हमने भी यही रुख अपनाया है. अप्रत्यक्ष रूप से शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की इस मांग को खारिज कर दिया है कि उनकी पार्टी 48 संसदीय सीटों में से कम से कम 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: इंडिया गठबंधन की बैठक पर नाना पटोले बोले- तानाशाही सरकार को देंगे 'चले जाओ' का नारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget