एक्सप्लोरर

Maharashtra: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से विपक्ष उत्साहित! पवार बोले- विपक्षी पार्टियों को दिखाया रास्ता

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कांग्रेस की जीत पर कहा कि कर्नाटक जैसी स्थिति अन्य राज्यों में पैदा करने की जरुरत है, इन नतीजों ने सभी को एक संदेश मिला है और सभी विपक्षी पार्टियों को एक रास्ता दिखाया है.

Maharashtra News: कर्नाटक विधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election) में कांग्रेस (Congress) की जीत से विपक्षी पार्टियां उत्साहित हैं. कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद यूपीए के घटक दल आगामी चुनावों में एक अवसर के रुप में देख रहीं हैं. कर्नाटक में बीजेपी (BJP) की हार के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी दल नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नतीजों से सभी को एक संदेश मिला है और सभी विपक्षी पार्टियों को एक रास्ता दिखाया है.

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने आगामी राज्यस्तर और लोकसभा चुनावों में जीत के अवसर तलाशने और रणनीती बनाने को लेकर कहा कि कर्नाटक जैसी स्थिति अन्य राज्यों में पैदा करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक जैसे हालात पैदा करने के लिए दूसरे राज्यों में भी मेहनत करने की जरुरत है. शरद पवार ने एनडीए के खिलाफ विपक्षियों को लामबंद करने की अपील करते हुए कहा कि अलग- अलग राज्यों में समान विचारधारा वाली पार्टी एक साथ आकर जनता को एक विकल्प दे सकती हैं. 

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बुलाई एमवीए की आपात बैठक

इससे पहले आज शाम शरद पवार ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के सभी घटक दलों की आपात बैठक बुलाई.मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर गठबंधन दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है. इस बैठक में कई उद्धव ठाकरे, अजित पवार, बालासाहब थोरात, सिल्वर ओक, भाई जगताप, नाना पटोले, अशोक चव्हाण, सूरज ठाकुर जैसे कई बड़े नेता शामिल हुए. बता दें बीते दिनों शरद पवार के एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में उहापोह की स्थिति पैदा कर दी थी. हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा वापस ले कर दोबार अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है. 

कर्नाटक विधानसभा के रिजल्ट से उत्साहित विपक्ष

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए 224 सीटों पर एक मात्र चरण में 10 मई को वोटिंग हुई थी, जबकि 13 मई को नतीजों का एलान हुआ. पिछली बार के मुकाबले इस बार बीजेपी सिर्फ 66 सीटों पर सिमट कर रह गई. जारी नतीजों के मुताबिक इस बार कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत से राज्य की सत्ता में वापसी करते हुए 135 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि जेडीएस के खाते में 19 और अन्य के खाते में 4 सीटें आई हैं. कांग्रेस की जीत से यूपीए के घटक दलों में उत्साह देखा जा रहा है. इसको लेकर विपक्षी दलों के नेता मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बीते 6 महीनों के भीतर दो राज्यों हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक की जीत बाद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेता इसे एक अवसर के रुप में देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: कर्नाटक में बीजेपी की हार पर देवेंद्र फडणवीस ने दिया रिएक्शन, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget