एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में CM पर सस्पेंस के बीच प्रियंका चतुर्वेदी का NDA पर तंज, 'सारे बराती आ रहे हैं, लेकिन दूल्हा...'

Maharashtra Politics: प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए था. काम शुरू किया जाना चाहिए था. उसी दिन झारखंड के नतीजे आए, सरकार बन गई. यहां कोई स्पष्टता नहीं है.

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का नतीजा आए आठ दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस बरकरार है. ऐसे में विपक्ष के नेता लगातार महायुति गठबंधन पर हमलावर हो रहे हैं. इस बीच शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अब तक प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का एलान न करने पर एनडीए पर तंज कसा है. उन्होंने कहा,  सारे बराती आ रहे हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि दूल्हा (सीएम) कौन है.

शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "राज्यपाल से सरकार बनाने के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया है. 25 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया है. उन्हें इतना बड़ा बहुमत मिला है, आठ दिन बीत गए हैं और कोई संवाद नहीं है. हर कोई दिखा रहा है कि सब ठीक है, लेकिन सब ठीक नहीं है."

यह जनादेश का अपमान है- प्रियंका चतुर्वेदी
उन्होंने कहा, "जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए था. काम शुरू किया जाना चाहिए था. उसी दिन झारखंड चुनाव के नतीजे आए, सरकार बन गई. यहां कोई स्पष्टता नहीं है. चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को होगा. पीएम मोदी आ रहे हैं, सारे बराती आ रहे हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि दूल्हा (सीएम) कौन है, यह लोगों द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान है." 

5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा पर सस्पेंस के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को घोषणा की कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे आजाद मैदान में होगा.

बावनकुले ने यह भी बताया कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की. बीजेपी ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: '...तब तक नहीं रोक सकते किसानों की आत्महत्या', पानी की समस्या को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget