एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सीएम पद पर शिवसेना सांसद का बड़ा दावा, 'मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एकनाथ शिंदे...'

शिवसेना सांसद धैर्यशील माने ने महायुति की एकजुटता को लेकर कहा कि हम एक परिवार के तौर पर काम कर रहे हैं और सब साथ हैं. हमें जनता का जनादेश मिला है और हम इतने भारी बहुमत से जीते हैं.

Maharashtra CM Race: महाराष्ट्र में नई सरकार की तस्वीर साफ नहीं हुई है. इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के सांसद धैर्यशील माने ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं. वो जमीन से जुड़े हुए नेता हैं. हमने पहले ही कह दिया था कि जो भी बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा हम उस पर सहमत हैं. 

माने ने बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के गठबंधन पर कहा, ''उनकी (एकनाथ शिंदे) तबियत खराब है, इसलिए लोग नाराजगी की बातें कर रहे हैं. हम एक परिवार के तौर पर काम कर रहे हैं और हम सब साथ हैं. हमें जनता का जनादेश मिला है और हम इतने भारी बहुमत से जीते हैं''

रेस में देवेंद्र फडणवीस

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पार्टी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके बाद से मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सस्पेंस बरकरार है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी दावेदारी नहीं छोड़ी है.

वहीं बीजेपी ने साफ कर दिया है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते मुख्यमंत्री उसी खेमे का होगा. सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीस को सबसे आगे माना जा रहा है. बीजेपी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नया मुख्यमंत्री 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेगा. आज (मंगलवार, 3 दिसंबर) ही मुख्यमंत्री चेहरे पर महाराष्ट्र में बीजेपी के पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने की बारी होगी.

शिवसेना नेता ने क्या कहा?

बीजेपी के दावों के बीच एकनाथ शिंदे के करीबी पूर्व राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने सोमवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था और अब यह बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है कि वह कैसे उनका कद कायम रखता है. केसरकर ने कहा कि शिंदे के योगदान को उचित मान्यता दी जानी चाहिए. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ गये थे, लेकिन नई सरकार के गठन में समय लग रहा है.

'भारी बहुमत के बाद भी CM फाइनल नहीं... ये सब दिल्ली का खेल', संजय राउत ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में फायर सेफ्टी को लेकर BMC सख्त, नियम तोड़ने वाले होटल-रेस्तरां के बिजली-पानी कनेक्शन कटेंगे
मुंबई में फायर सेफ्टी को लेकर BMC सख्त, नियम तोड़ने वाले होटल-रेस्तरां के बिजली-पानी कनेक्शन कटेंगे
विधान परिषद चुनाव: पुणे में शरद गुट ने वापस लिया नाम, NCP से विक्रम काकडे निर्विरोध बने MLC
विधान परिषद चुनाव: पुणे में शरद गुट ने वापस लिया नाम, NCP से विक्रम काकडे निर्विरोध बने MLC
Maharashtra News: पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
Maharashtra: शराब पार्टी के बाद खूनी खेल! दो दोस्तों ने पत्थर से कुचलकर अपने जिगरी दोस्त की कर दी हत्या
शराब पार्टी के बाद खूनी खेल! दो दोस्तों ने पत्थर से कुचलकर अपने जिगरी दोस्त की कर दी हत्या

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget