एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: BMC अधिकारियों को सीएम शिंदे की चेतावनी, 'बारिश के पानी से हुई दिक्कत तो होगी कड़ी कार्रवाई'

Mumbai Monsoon Update: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मानसून से पहले तटीय इलाकों का दौरा किया और यह जानने की कोशिश की कि कहीं उन इलाकों में जलजमाव की स्थिति तो नहीं है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) का विस्तार हो रहा है और उनकी सरकार सभी सुविधाएं प्रदान करने और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है. सीएम शिंदे मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कुछ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

सीएम शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलरासु के नेतृत्व में अधिकारियों के साथ विले पार्ले स्थित मिलन सबवे और निर्माणाधीन तटीय सड़क का निरीक्षण किया. सीएम शिंदे ने कहा, 'हमने मानसून पूर्व कई कार्य किए हैं. मैंने आज सुबह कुछ इलाकों का निरीक्षण किया और मैं यह देखकर खुश हूं कि जलभराव की स्थिति नहीं थी.' महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने अपनी चेतावनी दोहराई कि यदि मानसून पूर्व कार्य मानकों के अनुरूप नहीं होंगे और नागरिकों को बारिश संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

काम की गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता- सीएम शिंदे
सीएम शिंदे ने कहा, 'कार्य की गुणवत्ता और स्तर से कोई समझौता नहीं किया जाएगा क्योंकि इन कार्यों के लिए जनता का पैसा खर्च होता है.' सीएम ने उम्मीद जताई कि इस साल महाराष्ट्र में मानसून अच्छा रहेगा जिससे किसानों को फायदा होगा. सीएम शिंदे ने कहा कि ठाणे को ‘अमृत योजना’ के तहत 323 करोड़ रुपये मिले हैं. उन्होंने कहा, 'एमएमआर का विस्तार हो रहा है और राज्य सरकार लोगों को सभी सुविधाएं देने और अवसंरचना विकास के सभी प्रयास कर रही है.'

उद्धव ठाकरे निकाल रहे हैं 1 जुलाई को मोर्चा
सीएम शिंदे ने बीएमसी में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जुलाई को विरोध प्रदर्शन आयोजित करने संबंधी आह्वान को लेकर शिवसेना (यूबीटी) पर भी निशाना साधा. दरअसल, कैग ने बीएमसी में पैसों की अनियमितता को चिह्नित किया था जिसके बाद सीएम शिंदे ने जांच के आदेश दे दिए थे. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीएमसी दफ्तर तक मोर्चा निकालने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ेंOpposition Parties Meeting: उद्धव ठाकरे का देवेंद्र फडणवीस पर पटलवार, विपक्षी दलों की बैठक में महबूबा मुफ्ती के बगल बैठने की बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget