एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ', CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है. शिंदे ने कहा कि मैं चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ मैं आप में से ही हूं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपनी साधारण पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए शिवसेना (Shiv Sena) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर रविवार को परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि वे शासन करने के लिए पैदा हुए हैं लेकिन उन्हें गर्व महसूस करना चाहिए कि एक आम आदमी मुख्यमंत्री बना है. शिंदे ने यह भी कहा कि शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने का उनका निर्णय ‘‘ऐतिहासिक’’ था और उनका हिंदुत्व ‘‘समावेशी विकास’’ सुनिश्चित करेगा.

शिंदे ने पंढरपुर में एक रैली में कहा, ‘‘मैं चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ. मैं आप में से ही हूं. कुछ लोग सोचते हैं कि वे शासन करने के लिए ही पैदा हुए हैं. उन्हें गर्व महसूस होना चाहिए कि एक आम आदमी ने (मुख्यमंत्री की) कुर्सी संभाली है. हमारे पास शासन करने के लिए बहुमत है. हमने कुछ भी अवैध नहीं किया है.’’ मुख्यमंत्री ने परंपरा के तहत आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर भगवान विट्ठल मंदिर में पूजा की. ठाणे के रहने वाले शिंदे जीविकोपार्जन के लिए ऑटोरिक्शा चलाते थे. शिंदे ने उद्धव ठाकरे के समर्थकों पर भी कटाक्ष किया, जिनमें से कुछ ने दावा किया था कि पार्टी द्वारा कई जिम्मेदारियां दिए जाने के बावजूद उन्होंने शिवसेना को धोखा दिया.

शिंदे ने कहा कि पार्टी में शाखा प्रमुख से राज्य के शीर्ष पद (मुख्यमंत्री) पर उनका पहुंचना (ठाणे के शिवसेना नेता) आनंद दिघे और (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद के कारण संभव हुआ.’’ शिंदे ने कहा, ‘‘मैंने राजनीतिक रूप से मुझे चोट पहुंचाने के सभी प्रयासों का सामना किया है. मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता और सबकुछ सार्वजनिक नहीं करना चाहता.’’ उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा अन्य धर्मों से नफरत करने के बारे में नहीं थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारी बारिश बरपा रही कहर, जून से अब तक 76 लोगों की मौत और 838 घर तबाह

उन्होंने महा विकास आघाड़ी के घटक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के संदर्भ में कहा कि शिवसेना के विधायकों को हराने के लिए दोनों दल अपने पराजित उम्मीदवारों को मजबूत करके शिवसेना को नुकसान पहुंचा रहे हैं. शिंदे ने कहा, ‘‘इसके अलावा, पिछले ढाई वर्षों में हम उन लोगों के खिलाफ नहीं बोल पाए जिन्होंने (हिंदुत्व विचारक) वीर सावरकर का अपमान किया. उन मंत्रियों के खिलाफ भी नहीं बोल सके जिनके (भगोड़े गैंगस्टर) दाऊद इब्राहिम (राकांपा के नवाब मलिक के खिलाफ आरोप) के साथ संबंध थे.’’

शिंदे ने कहा, ‘‘मैं कम बोलूंगा पर काम ज्यादा करूंगा. हम बालासाहेब और आनंद दिघे के शिवसैनिक हैं. हमारा हिंदुत्व समावेशी विकास का है. मैं भले मुख्यमंत्री हूं लेकिन सेवक और कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा.’’ शिंदे ने अधिकारियों से राज्य में पुलिस थानों के निर्माण में ‘‘ठाणे मॉडल’’ का पालन करने के लिए भी कहा. मुख्यमंत्री ने ठाणे मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि थानों में सभी सुविधाएं कॉरपोरेट सुविधाओं के समान हैं. इन थानों का निर्माण विभिन्न योजनाओं से प्राप्त सरकारी धन से किया गया है.

Mumbai Crime News: रोड रेज के मामले में शिवसेना के पूर्व पार्षद समेत 7 लोगों पर केस दर्ज, ये है पूरा मामला
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget