एक्सप्लोरर

PM Modi Mumbai Visit: 'लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ने मुझसे कहा था कि वह मोदी भक्त हैं', मुंबई के कार्यक्रम में बोले CM शिंदे

पीएम मोदी की मुंबई में जनसभा में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी के फैन भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में हैं. सीएम ने दावोस में यूरोपियों नेताओं से हुई मुलाकात का जिक्र किया.

PM Modi in Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार (19 जनवरी) को एक जनसभा में यह बात कही. सीएम ने कहा कि लक्समबर्ग के प्रधानमंत्री (ज़ेवियर बेटेल) ने उनसे कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक (फैन) हैं. सीएम शिंदे ने दावोस में यूरोपीय देश के नेता के साथ अपनी मुलाकात को याद किया. मुंबई में सीएम शिंदे जिस कार्यक्रम में बोल रहे थे उसमें मंच पर प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री शिंदे बुधवार को ही दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक से लौटे हैं. 

सीएम शिंदे ने कहा, "लक्ज़मबर्ग के पीएम ने मुझे बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर क्लिक की थी. उन्होंने मुझे इसे मोदी जी को दिखाने के लिए कहा था. प्रधानमंत्री न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय हैं." अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "मैं जर्मनी और सऊदी (अरब) के लोगों से मिला, जिन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं मोदीजी के साथ हूं. मैंने उनसे कहा कि मैं उनके साथ हूं." 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को मुंबई में विभिन्न क्षेत्रों में 38000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इससे मुंबई में अवसंरचना, शहरी परिवहन और चिकित्सा के क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा. पिछले साल एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मुंबई यात्रा रही. बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना और पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर निशाना साधा. मुंबई, पुणे, ठाणे और नागपुर में इसी साल निकाय चुनाव हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें :- Mumbai Metro: पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो नई लाइन्स का किया उद्घाटन, CM शिंदे-डिप्टी सीएम फडणवीस रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget