एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: 'पहले पहुंचते थे 15 पैसे, आज भ्रष्टाचार का हुआ सफाया', पीएम मोदी की तारीफ में बोले सीएम शिंदे

India Independence Day 2023: सीएम एकनाथ शिंदे ने डीबीटी का जिक्र करते हुए कहा कि इसके जरिए अब लाभार्थियों के खाते में पूरा पैसा पहुंच रहा है जबकि पहले केवल एक रुपये में 15 पैसे पहुंचते थे.

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ‘भ्रष्टाचार रूपी बीमारी’ का सफाया कर दिया है. मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर मुंबई (Mumbai) में राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में राष्ट्रध्वज फहराया. बाद में उन्होंने यहां अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ और बंबई उच्च न्यायालय में भी तिरंगा फहराया.

‘मंत्रालय’ में दिए अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था कि कुशल शासन और देश के विकास पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार रूपी बीमारी का सफाया कर दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले जब सरकार लोगों को एक रुपये भेजती थी तो लाभार्थियों तक केवल 15 पैसे ही पहुंच पाता था. प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) की मदद से अब पूरा एक रुपया लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचता है.’’ 

हम जनता के लिए कर रहे चौबीसों घंटे काम- फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने में राज्य एक हजार अरब डॉलर का हिस्सेदार होगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद फडणवीस यहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए चौबीसों घंटे, सातों दिन काम कर रही है.

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था पर यह बोले फडणवीस
फडणवीस ने कहा, ''सरकार लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम करेगी. भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के सपने में महाराष्ट्र एक हजार अरब डॉलर का हिस्सेदार होगा.'' फडणवीस ने ड्यूश बैंक की रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को देश में सबसे ठोस बताया गया है.  डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था न सिर्फ ठोस बल्कि मजबूत भी होगी.

सीएम शिंदे को लेकर कही यह बात
देवेंद्र फडणवीस 32 (वीरता) पदक प्राप्त करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस, विशेष रूप से गढ़चिरौली पुलिस बल की भी सराहना की.फडणवीस ने इससे पहले संवाददाताओं से बात करते हुए समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की और 'हर घर तिरंगा' और 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान चलाने के लिए केंद्र सरकार की सराहना की.   उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र समाज के अंतिम व्यक्ति के सपनों को पूरा करेगा और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: शरद पवार के गढ़ पर उद्धव ठाकरे की नजर, इन 48 लोकसभा सीटों की करेंगे समीक्षा, बनाया ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget