एक्सप्लोरर

'एक मराठी मानुष कभी...', भाषा विवाद के बीच महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का JNU में बड़ा बयान

JNU में कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठी पर गर्व स्वाभाविक है, लेकिन अन्य भारतीय भाषाओं का भी सम्मान जरूरी है. मराठी व्यक्ति कभी संकीर्ण नहीं हो सकता.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (24 जुलाई) दिल्ली में स्थित JNU में मराठी भाषा, साहित्य और संस्कृति केंद्र के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित किया. इस दौरान मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर भी अहम बयान दिया. 

उन्होंने कहा कि मराठी व्यक्ति संकीर्ण सोच नहीं रख सकता और मातृभाषा के सम्मान के साथ अन्य भारतीय भाषाओं को भी समान महत्व देना चाहिए. यह बयान उस समय आया जब महाराष्ट्र में त्रि-भाषा फार्मूला और हिंदी थोपने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज है.

भाषा संवाद का माध्यम है, मतभेद का नहीं- देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र सीएम ने JNU में कहा, "भाषा संवाद का माध्यम है, मतभेद का नहीं. मराठी पर गर्व स्वाभाविक है, लेकिन सभी भारतीय भाषाओं का भी सम्मान जरूरी है." पीटीआई के अनुसार, उन्होंने ये एक बार और साफ शब्दों में कहा कि महाराष्ट्र सरकार की भाषा नीति मराठी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं को भी बराबरी देती है. उन्होंने संत ज्ञानेश्वर और छत्रपति शिवाजी महाराज के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए कहा कि मराठी संस्कृति कभी भी संकीर्णता की पक्षधर नहीं रही.

जेएनयू में दो विशेष केंद्रों का उद्घाटन

देवेंद्र फडणवीस ने जेएनयू परिसर में 'कुसुमाग्रज मराठी भाषा केंद्र' और 'श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सुरक्षा एवं सामरिक अध्ययन केंद्र' का उद्घाटन किया. उन्होंने यह भी घोषणा की कि विश्वविद्यालय परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई जाएगी, जिस पर जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित ने सहमति जताई है.

बता दें कि हाल ही में त्रि-भाषा फार्मूला लागू करने के बाद राज्य में इसका विरोध शुरू हुआ था, जहां MNS और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने "हिंदी थोपे जाने" का आरोप लगाया था. इस मुद्दे पर हुए विरोध के चलते सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा और लंबे समय से अलग रहे ठाकरे बंधु एक मंच पर आ गए.

कार्यक्रम से पहले SFI के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

कार्यक्रम से पहले फडणवीस को JNU परिसर में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा. बावजूद इसके, उन्होंने भाषायी एकता और सहिष्णुता पर जोर देते हुए अपने विचार स्पष्ट रूप से रखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget