एक्सप्लोरर

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: अजित पवार बोले, 'निर्दोष लोग भी फंसे, किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए'

Ajit Pawar News: 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में HC के फैसले पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि कोर्ट के अधिकार के बारे में ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता. CM ने स्पष्ट किया कि हम SC में जाएंगे.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने साल 2006 के मुंबई में सीरियल ट्रेन ब्लास्ट केस में 12 आरोपियों को बरी किए जाने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो बम ब्लास्ट हुआ था उसमें जिसका कोई संबंध नहीं था, ऐसे निर्दोष लोग भी फंसे. फैसला देने का कोर्ट को अधिकार है. हम इस बारे में कुछ कहना नहीं चाहते. लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया.

अजित पवार ने कहा, ''हमारे मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हम सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे और वहां न्याय मांगने की कोशिश करेंगे. कोर्ट के अधिकार के बारे में मैं ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता. अच्छे और टॉप के लॉयर हम वहां (सुप्रीम कोर्ट) देंगे. हाई कोर्ट में क्या कमियां रह गईं, वह ढूंढने की कोशिश करेंगे.'' 

किसी पर अन्याय भी नहीं होना चाहिए- अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने ये भी कहा, ''हम यह कहना चाहते हैं कि किसी पर अन्याय भी नहीं होना चाहिए, लेकिन जो दोषी है उन्हें सजा भी मिलनी चाहिए. हम किसी के खिलाफ बिल्कुल नहीं हैं और हमें खिलाफ रहने की जरूरत भी नहीं है. लेकिन हम किसी को सपोर्ट भी करने वाले नहीं हैं.''

  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को फैसला सुनाते हुए 12 लोगों को निर्दोष करार दिया
  • 11 जुलाई 2006 की शाम को मुंबई की लोकल ट्रेन में सात अलग-अलग बम ब्लास्ट हुए थे
  • मुंबई में 2006 के सीरियल ट्रेन ब्लास्ट में 189 लोगों की मौत हुई थी
  • नवंबर 2006 में चार्जशीट दाखिल हुई थी.
  • साल 2015 में ट्रायल कोर्ट ने 12 आरोपियों को दोषी ठहराया था.

CM फडणवीस पर क्या बोले अजित पवार?

डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, ''मुख्यमंत्री के पास सारे अधिकार होते हैं, जो भी सफलता होती है उसका श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है. कुछ अगर दूसरा कारण हुआ तो उसकी जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री पर ही जाती है. पूरी कैबिनेट उसके लिए जिम्मेदार होती है लेकिन अंतिम निर्णय तो मुख्यमंत्री का ही होता है.''

कृषि मंत्री माणिकराव के इस्तीफे पर क्या कहा?

अजित पवार ने कहा, ''मैं माणिकराव कोकाटे से सोमवार या मंगलवार को बात करूंगा और उस बारे में मैं उनका जो कहना है वह सुनूंगा. उसके बाद मुख्यमंत्री से बात करके आगे का निर्णय लूंगा.''

मराठी हिंदी भाषा विवाद पर पवार ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा, ''हर एक को अपने मातृभाषा के बारे में आदर होना चाहिए, मराठी को क्लासिकल भाषा का दर्जा मिला हुआ है.  यहां रहने वाले को अगर मराठी भाषा नहीं आती है तो उन्हें यह कहना चाहिए कि हम महाराष्ट्र में रहते हैं लेकिन हमें इतनी अच्छी तरह मराठी नहीं आती. उन्हें कहना चाहिए कि हम मराठी का आदर करते हैं. हम मराठी सीखने की जरूर कोशिश करेंगे. इतना भी अगर कह दे तो कुछ गड़बड़ नहीं होगी.''

उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन कभी-कभी कुछ लोग ऐसे रिएक्ट करते हैं कि मैं नहीं बोलने वाला. ऐसा नहीं होता है. आप जहां काम करते हैं, वहां के लोगों का क्या कहना है, उनका विचार क्या है, उसके बारे में भी सोचना चाहिए. खुशी-खुशी सभी को एक दूसरे के साथ रहना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए

वीडियोज

Uttarakhand News: तुषार हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखिए पूरी EXCLUSIVE रिपोर्ट
BJP New President: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live
UP Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी की कोठी पर ED की रेड | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
जियो-एयरटेल समेत कई कंपनियों के नेटवर्क एक साथ डाउन, स्लो इंटरनेट स्पीड के साथ कॉलिंग में भी दिक्कत!
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
फ्लाइट में सफर करने से पहले जान लें ये अधिकार, लेट होने पर मिलती हैं इतनी सुविधाएं
फ्लाइट में सफर करने से पहले जान लें ये अधिकार, लेट होने पर मिलती हैं इतनी सुविधाएं
Winter Blood Pressure: सर्दियों में बार-बार बीपी हो जाता है हाई, इन देसी नुस्खों से हमेशा रहेगा कंट्रोल
सर्दियों में बार-बार बीपी हो जाता है हाई, इन देसी नुस्खों से हमेशा रहेगा कंट्रोल
रेलवे ने जारी किया 2026 का भर्ती कैलेंडर, जानिए किस दिन कौन सा होगा एग्जाम?
रेलवे ने जारी किया 2026 का भर्ती कैलेंडर, जानिए किस दिन कौन सा होगा एग्जाम?
Embed widget