एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार गुट को विभाग मिलने पर शरद पवार गुट की प्रतिक्रिया, कहा- 'अब BJP को कई सवालों के...'

Maharashtra Cabinet Portfolio: अजित पवार गुट वाले विधायकों को महाराष्ट्र सरकार में विभाग सौंप दिए गए हैं. सहकारिता मंत्रालय भी अजित पवार के गुट को मिला है. अब शरद पवार गुट ने बीजेपी से सवाल पूछे हैं.

NCP Cabinet Portfolio: महाराष्ट्र में शुक्रवार (14 जुलाई) को अजित पवार के गुट के नेताओं को एकनाथ शिंदे की सरकार में विभाग आवंटित कर दिए गए. 2 जुलाई को अजित पवार की अगुवाई में कुल नौ एनसीपी विधायकों ने शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी. इस बीच अब एक विभाग के आवंटन पर शरद पवार गुट की प्रतिक्रिया सामने आई है. अजित पवार गुट को सहकारिता मंत्रालय भी दिया गया है. इस पर शरद पवार के नेतृ्त्व वाले एनसीपी के प्रवक्ता क्लाइट कास्त्रो ने कहा कि बीजेपी अजित पवार पर राज्य में सहकारी क्षेत्र में घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही है और इन आरोपों का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक संबोधन में भी किया गया था.

एनसीपी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे कई सवाल है जिसका बीजेपी को जवाब देना होगा. उन्होंने पूछा कि क्या बीजेपी उन पर (अजित पवार) और उनके गुट पर दवाब बनाने के लिए आरोप लगा रही था ये महज उनकी (बीजेपी) की 'वॉशिंग मशीन' स्कीम का ही एक हिस्सा था. बता दें कि विभागों के बंटवारे के तहत महाराष्ट्र में अजित पवार गुट के नेता दिलीप वल्से पाटिल को राज्य का सहकारिता मंत्री बनाया गया है. 

Maharashtra: अजित पवार गुट के नेताओं को मिला विभाग, शिंदे सरकार की पहली महिला कैबिनेट मंत्री को जानें

क्लाइट कास्त्रो ने सवाल किया कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या बीजेपी सहकारी क्षेत्र में कथित घोटालों और भ्रष्टाचार का समर्थन करती है. बता दें कि विपक्षी दल अक्सर बीजेपी पर 'वॉशिंग मशीन' वाला तंज करते हैं. विपक्षी दलों का आरोप है कि जिन नेताओं की जांच एजेंसियां ​​जांच कर रही हैं, वे बीजेपी में शामिल होने के बाद चैन की सांस लेते हैं.

बता दें कि शिंदे सरकार में अजित पवार को वित्त और योजना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, धनंजय मुंडे को कृषि विभाग की कमान दी गयी है. हसन मुशरिफ को चिकित्सा शिक्षा, छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, धर्मराव अत्राम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, संजय बनसोडे को खेल, अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास तथा अनिल पाटिल को राहत, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget