एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet Expansion Live: महाराष्ट्र में हो रहा मंत्रिमंडल विस्तार, जारी हुई 18 मंत्रियों की सूची

Maharashtra Cabinet Expansion Live Updates: महाराष्ट्र में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. सरकार बनने के करीब 40 दिन बाद हो रहे इस विस्तार में लगभग 18 मंत्री शपथ लेने जा रहै हैं.

Key Events
maharashtra cabinet expansion live updates cm Eknath Shinde Devendra Fadnavis BJP Shiv Sena minister list Maharashtra Cabinet Expansion Live: महाराष्ट्र में हो रहा मंत्रिमंडल विस्तार, जारी हुई 18 मंत्रियों की सूची
(महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार)

Background

Maharashtra Cabinet Expansion Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का आज 9 अगस्त को विस्तार करेंगे. मुख्यमंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी. शिवसेना विधायक शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: राज्य के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र में नांदेड़ में पत्रकारों से कहा, ‘‘मंत्रिमंडल का विस्तार कल होने की उम्मीद है.’’ शिंदे के एक करीबी सहयोगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दक्षिण मुंबई में राजभवन में पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित समारोह में एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे. उन्होंने कहा कि अगले दौर का विस्तार बाद में होगा.

इतने विधायक मंत्रीमंडल में हो सकते हैं शामिल

मुख्यमंत्री के सहयोगी ने कहा, ‘‘राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द होना है, इसलिए हमने मंत्रिमंडल विस्तार में 12 विधायकों को शामिल करने का फैसला किया. मंगलवार को शपथ लेने वालों में कुछ विधान परिषद सदस्य भी होंगे.’’ सूत्रों ने कहा कि शिवसेना में बगावती तेवर अपनाकर अधिकांश विधायकों को अपने खेमे में लाने वाले शिंदे के लिये मंत्रिमंडल में अपने खेमे के अधिकतर विधायकों को शामिल करना मुश्किल काम होगा. पिछले एक महीने में शिंदे सात बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं और हर बार दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जाती रही हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का भी मंत्री बनना लगभग तय

शिंदे गुट से भरत गोगावाले और शंभूराज देसाई के नाम चर्चा में हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुरेश खाड़े और अतुल सावे को शामिल किए जाने की संभावना है. शिंदे ने हालांकि कहा कि मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेने वालों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शिंदे ने कहा, ‘‘इन नामों को आज रात या कल (सुबह) अंतिम रूप दिया जाएगा.’’ मुख्यमंत्री ने पिछले एक महीने में नयी दिल्ली का सात बार दौरा किया और हर दौरे के साथ यही चर्चा हुई कि मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है.

पवार ने कहा नहीं मिला निमंत्रण

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष अजित पवार ने कहा कि शिंदे ने अपने साथ आने वाले हर विधायक से मंत्री पद का वादा किया था. पवार ने कहा, ‘‘अब शिंदे अपना वादा पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है. मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि देरी किस वजह से हुई.’’ पवार ने यह भी कहा कि अब तक उनके पास मंगलवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के लिये कोई निमंत्रण नहीं आया है. उन्होंने कहा कि यह साफ है कि शिंदे समूह में गए शिवसेना के सभी 40 बागी विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलेगा. एक राजनीतिक पर्यवेक्षक ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में तेलंगाना की तुलना में कम देरी हुई है, जहां 2019 में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन करने के लिये दो महीने से अधिक समय तक इंतजार किया था.’’

15:14 PM (IST)  •  09 Aug 2022

दीपक केसरकर और उदय सामंत के शपथ ग्रहण के बाद शिंदे समर्थकों में खुशी, सिंधुदुर्गा में हर्षोल्लास

सिंधुदुर्ग जिले के दो बेटों के शिंदे-फडणवीस सरकार में पद की शपथ लेने के बाद शिंदे समर्थकों ने जिले के कंकावली और सावंतवाड़ी में खुशी मनाई. कंकावली शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर समर्थकों ने उदय सामंत और दीपक केसरकर के मंत्री पद मिलने पर पटाखे फोड़कर और पेड़े बांटकर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने प्रतिक्रिया दी है कि दोनों के योगदान से जिले के विकास में मदद मिलेगी.

14:10 PM (IST)  •  09 Aug 2022

चंद्रशेखर बवनकुले बनाए जा सकते हैं महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मराठा हैं, उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण हैं, इसलिए सूत्रों ने जानकारी दी है कि बवनकुले को ओबीसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget