एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले, सिंचाई के लिए 1234 करोड़ मंजूर, छात्रों को भी मिली बड़ी राहत

Maharashtra News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने 1234 करोड़ की सिंचाई योजना को मंजूरी दी. 54 नदियों के पुनर्जीवन के लिए प्राधिकरण बनाया और दिव्यांग छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाई.

महाराष्ट्र सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर किसानों, छात्रों और आम जनता पर पड़ेगा. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की. इन फैसलों में सिंचाई परियोजना, नदी पुनर्जीवन, खेल सुविधाएं, आरक्षण व्यवस्था और दिव्यांग छात्रों की मदद जैसे कई मुद्दे शामिल रहे.

सरकार ने अहम कदम उठाते हुए साकलाई लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए 1,234 करोड़ रुपये से ज्यादा की मंजूरी दी है. यह योजना अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंदा तालुका के चिखली क्षेत्र में लागू की जाएगी.

इस योजना के तहत घोड़ बांध के जलाशय से पानी 4 चरणों में उठाकर 32 गांवों तक पहुंचाया जाएगा. इससे सूखा प्रभावित इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी. करीब 9,600 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी और गांवों में पेयजल की समस्या भी काफी हद तक दूर होगी.

योजना में तालाब, सीमेंट नाला बांध और अन्य जलसंचयन संरचनाओं का निर्माण भी शामिल है, जिससे पानी का बेहतर उपयोग हो सकेगा.

नदियों को बचाने के लिए नया प्राधिकरण

राज्य में बढ़ते नदी प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने महाराष्ट्र राज्य नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण बनाने का फैसला किया है. यह प्राधिकरण राज्य की 54 प्रदूषित नदी पट्टियों को साफ करने और पुनर्जीवित करने का काम करेगा.

इसमें नर्मदा, तापी, गोदावरी और कृष्णा जैसी बड़ी नदियां भी शामिल हैं. प्राधिकरण सांडपानी प्रबंधन, औद्योगिक कचरे पर नियंत्रण, अतिक्रमण हटाने और जनजागरण जैसे काम करेगा.

इस योजना के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये का योगदान देगी. बाकी राशि अन्य स्रोतों से जुटाई जाएगी.

अमरावती में बनेगा नया खेल परिसर

अमरावती नगर निगम को खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 16,708 वर्गमीटर जमीन दी गई है. यह जमीन मौजे नवसारी क्षेत्र में स्थित है. इसके साथ ही पहले से लगाए गए व्यावसायिक शुल्क को भी माफ कर दिया गया है. इस फैसले से शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

सरकार ने अनुसूचित जाति आरक्षण के उप-वर्गीकरण को लेकर नई समिति बनाने का फैसला किया है. यह समिति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में काम करेगी और एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी. यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार उठाया गया है. इससे आरक्षण व्यवस्था को और पारदर्शी और संतुलित बनाने की कोशिश की जा रही है.

भूमि अभिलेख विभाग में बड़ा बदलाव

राज्य सरकार ने भूमि अभिलेख विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए ‘भूकरमापक’ पद को खत्म कर ‘परिरक्षण भूमापक’ नाम से नया पद बनाया है.

इसमें भर्ती का नया नियम तय किया गया है, 40 प्रतिशत पद पदोन्नति से, 40 प्रतिशत विभागीय परीक्षा से और 20 प्रतिशत सीधे भर्ती से भरे जाएंगे. कुल 10,683 पदों को मंजूरी दी गई है. सरकार का कहना है कि इससे कामकाज में एकरूपता आएगी और व्यवस्था ज्यादा मजबूत होगी.

दिव्यांग छात्रों के लिए सरकार ने छात्रवृत्ति में बड़ी बढ़ोतरी की है. अब छोटे बच्चों को 500 रुपये प्रति माह, जबकि 9वीं-10वीं के छात्रों को 600 से 800 रुपये तक मिलेंगे. 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए यह राशि 800 से 1000 रुपये तक होगी.

इसके अलावा 11वीं-12वीं की फीस माफ कर दी गई है. दृष्टिहीन छात्रों को वाचक भत्ता और अध्ययन भ्रमण के लिए भी सहायता दी जाएगी. इस योजना के लिए 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की मंजूरी दी गई है, जिससे हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा.

सरकार के इन फैसलों से जहां एक ओर किसानों और गांवों को पानी की सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही प्रशासनिक सुधार और खेल सुविधाओं का विस्तार भी राज्य के विकास को नई दिशा देगा.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget