एक्सप्लोरर

Maharashtra: मध्य प्रदेश से पुणे आ रही एक यात्री बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 लोगों की मौत, सीएम शिंदे का बड़ा एलान

Maharashtra News: मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में महाराष्ट्र की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार ड्राइवर समेत 13 लोगों की मौत हो गई.

Maharashtra Bus Accident In MP: मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में महाराष्ट्र की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार ड्राइवर समेत 13 लोगों की मौत हो गई. वहीं इसमें 15 लोगों को बचाया भी गया है. मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने MSRTC (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) को नर्मदा नदी में MSRTC बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है. 

वहीं इस हादसे को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने एक कंट्रोल रूम बनाने का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक हादसे की खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री शिंदे ने तुरंत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चव्हाण से बात की और मध्य प्रदेश में खरगोन और धार जिला प्रशासन से दुर्घटना पीड़ितों की आवश्यक सहायता की योजना बनाने का अनुरोध किया. इस बीच जलगांव कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया है कि इस दुर्घटना को लेकर जलगांव कलेक्ट्रेट द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है. कंट्रोल रूम के नंबर 02572223180 और 02572217193 हैं.

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात

इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी दुख जताया है. वहीं उन्होंने कहा कि मैं धार (एमपी) कलेक्टर और महाराष्ट्र एसटी अधिकारियों के संपर्क में हूं और वे बचाव अभियान और घायल यात्रियों को चिकित्सा सहायता और उपचार के लिए तालमेल के साख काम कर रहे हैं.

Maharashtra Rains Death Toll: महाराष्ट्र बारिश के कारण हादसों में मरने वालों की संख्या हुई 105, 7 लोग लापता

प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिरने से हुई मौतों पर सोमवार को दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है. मेरी संवेदनाए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ है.’’

Maharashtra: उपराष्ट्रपति के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार को समर्थन देगी उद्धव गुट की शिवसेना, संजय राउत ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget