एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को किया निलंबित

Maharashtra BJP: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अकोला पूर्व में जीत हासिल की, लेकिन अकोला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस से हार गई. इसके बाद पार्टी ने एक्शन लिया है.

Maharashtra BJP: महाराष्ट्र के अकोला में बीजेपी ने जिला परिषद के एक सदस्य समेत 11 पदाधिकारियों को पार्टी से निलंबित कर दिया है. दावा है कि इन नेताओं ने नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में बगावत की थी. उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.

बीजेपी के जिला अध्यक्ष किशोर मांगटे पाटिल ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को सोमवार (30 दिसंबर) को बताया कि राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है. 

इन नेताओं पर BJP ने की कार्रवाई
प्रकाश अटकाद, राजेश उर्फ ​​विष्णु येऊल, मंगेश चिखले, राजेंद्र पुंडकर, विशाल गंगाने, अरविंद लांडे, राजेश पचड़े, विष्णु बोडखे, सुनील गिरि, नीलेश तिवारी और चंचल पीतांबरवाले को निलंबित किया गया है.

अकोला में क्या रहे नतीजे?

20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अकोला पूर्व में जीत हासिल की, लेकिन अकोला पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस से हार गई. इसकी एक बड़ी वजह इन 11 नेताओं की बगावत को माना गया. 

अकोला पश्चिम में कांग्रेस के साजिद खान पठान ने 1283 वोटों से जीत दर्ज की. पठान को 88718 वोट मिले. वहीं बीजेपी के अग्रवाल विजय कमलकिशोर को 87435 वोट मिले. तीसरे स्थान पर हरीश रतनलाल रहे. उन्हें 21481 वोट मिले.

अकोला पूर्व में बीजेपी के रनधीर सावरकर ने जीत दर्ज की. उन्हें 108619 वोट मिले. दूसरे स्थान पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता गोपाल रामराव रहे. उन्हें 58006 वोट मिले. यहां तीसरे स्थान पर 50681 वोटों के साथ वीबीए के ज्ञानेश्वर शंकर रहे.

महाराष्ट्र में किसे कितनी सीटें?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election 2024) में महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली. वहीं एमवीए में शामिल शिवसेना (यूबीटी) को 20, कांग्रेस को 16 और एनसीपी (एसपी) को 10 सीटें मिली. सपा ने दो और अन्य दलों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की.

'बहुत छोटा आदमी है, इसे नफरत मंत्रालय का...', मंत्री नितेश राणे पर अबू आजमी का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget