एक्सप्लोरर

Maharashtra BJP Protest: बीआर आंबेडकर की तस्वीर फाड़ने का मामला, जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन

Jitendra Awhad: शरद गुट के MLA ने बीआर आंबेडकर की तस्वीर फाड़ दी थी. इसके बाद महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई, नागपुर और ठाणे सहित कई इलाकों में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया. पूर्व राज्य मंत्री आव्हाड ने बुधवार को मनुस्मृति की निंदा करने वाले पोस्टर फाड़ने के लिए माफी मांगी, जिन पर आंबेडकर की तस्वीर भी थी.

आव्हाड ने राज्य सरकार की मनुस्मृति के कुछ श्लोकों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की कथित योजना के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उन्होंने पहले कहा था कि प्राचीन ग्रंथ जाति व्यवस्था का समर्थन करता है और महिलाओं का अपमान करता है. उन्होंने लोगों से इस फैसले का विरोध करने को कहा था. उस विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था जिसमें आव्हाड पोस्टरों को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे थे जिन पर आंबेडकर की तस्वीर भी थी.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को मुंबई, नागपुर और ठाणे सहित राज्य के विभिन्न शहरों में प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और आव्हाड के कृत्य की निंदा की. बीजेपी के एक पदाधिकारी की शिकायत पर पुणे के बंडगार्डन पुलिस थाने में आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एनसीपी-एसपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जितेंद्र आव्हाड डॉ. आंबेडकर की शिक्षाओं की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. कोई भी डॉ. आंबेडकर के प्रति उनकी ईमानदारी और समर्पण पर संदेह नहीं कर सकता. विरोध के दौरान अनजाने में जो कुछ हुआ उसके लिए उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है. मुझे विश्वास है कि आंबेडकर के अनुयायी विपक्ष के झूठे अभियान का शिकार नहीं होंगे."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र में क्या होगा? उद्धव ठाकरे और शरद पवार का जिक्र कर Lokniti-CSDS के विशेषज्ञ ने बताया अपना आकलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget