एक्सप्लोरर

Maharashtra:अजीत पवार के खिलाफ BJP का कई शहरों में प्रदर्शन, छत्रपति संभाजी पर दिया था विवादित बयान

Maharashtra Politics: एनसीपी नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) ने कथित तौर पर कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) ‘धर्मवीर’ नहीं थे. इससे नाराज बीजेपी (BJP) ने दावा किया कि पवार की टिप्पणी संभाजी महाराज का ‘अपमान’ है.

Ajit Pawar Comment on Chhatrapati Sambhaji Maharaj: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यसभा सदस्य और कोल्हापुर शाही परिवार से जुड़े संभाजी छत्रपति ने छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) पर टिप्पणी करने के खिलाफ सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) पर पलटवार किया. उन्होंने एनसीपी नेता पवार को सलाह दी कि वह बिना अध्ययन किए किसी ऐतिहासिक घटना पर प्रतिक्रिया न दें. बता दें कि पिछले सप्ताह विधानसभा में अजीत पवार ने कथित तौर पर कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज ‘धर्मवीर’ नहीं थे. इससे नाराज बीजेपी (BJP) ने दावा किया कि पवार की टिप्पणी संभाजी महाराज का ‘अपमान’ है.

इस मुद्दे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुणे, नासिक और नागपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अजित पवार की टिप्पणी की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पवार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया. 

अजीत पवार से की माफी की मांग 

कोल्हापुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज संभाजी छत्रपति ने कहा -  ‘अजित पवार को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने किस संदर्भ में इस तरह की टिप्पणी की. मैं, उन्हें बताना चाहता हूं कि विषय का अध्ययन किए बिना उन्हें ऐतिहासिक घटनाओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. पवार द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह से गलत और अर्धसत्य है’. संभाजी छत्रपति ने कहा कि अजीत पवार छत्रपति संभाजी महाराज को ‘स्वराज रक्षक’ कहते हैं जो सही है, लेकिन उनका यह कहना गलत है कि वह ‘धर्मवीर’ नहीं थे. उन्होंने पवार से माफी मांगने या विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की.

बीजेपी महिला मोर्चा ने पवार के खिलाफ की नारेबाजी
अजीत पवार इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुणे शहर और जिले के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया. बीजेपी की पुणे शहर इकाई ने डेक्कन इलाके में प्रदर्शन किया और पवार से माफी मांगने को कहा. वहीं इसी तरह का प्रदर्शन बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पवार के आवास के बाहर भी आयोजित किया गया. नासिक शहर के रविवार करंजा चौक पर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पवार के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने पवार का पुतला भी जलाया. नागपुर में बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी पवार की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Doctors Strike: महाराष्ट्र के 7000 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए, खाली पदों को भरने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget