एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में उद्धव गुट और BJP कार्यकर्ता आमने-सामने, दिशा सालियान केस को लेकर कर रहे ये मांग

Disha Salian Case: महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीजेपी ने दिशा सालियान केस को लेकर उद्धव गुट के नेता से जवाब मांगा है.

Aaditya Thackeray News: महाराष्ट्र के संभाजी नगर में बीजेपी और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं. इस बीच पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है. दरअसल उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे आज संभाजी नगर में रामा होटल में है और उनका संभाजी नगर में एक कार्यक्रम है. लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आदित्य के होटल के बाहर इकट्ठा हो गए और और आदित्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. उनसे दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य से जवाब मांग रहे थे.

आदित्य ठाकरे के खिलाफ नारेबाजी
बीजेपी के लोगों के इकट्ठा होने की सूचना मिलते ही उद्धव गुट के नेता आंबादास दानवे और कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए और आमने-सामने नारेबाजी करने लगे. इसके बाद पुलिस से झड़प भी हुई और उसके बाद पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया.

क्या है दिशा सालियान केस?
दिशा सालियान दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं. सालियान की 8 जून, 2020 को मुंबई में एक ऊंची इमारत से गिरने से मौत हो गई थी. कुछ दिनों बाद, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे.

2021 में पुलिस ने दिशा सालियान की मौत की जांच बंद कर दी थी क्योंकि उन्हें कोई साजिश का सबूत नहीं मिला था. हालांकि, आरोपों के बीच, महाराष्ट्र सरकार ने दिसंबर 2023 में सालियान की मौत की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया.

बता दें, आज से कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक नितेश राणे ने दिशा सालियान की मौत को लेकर शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा था और दावा किया था कि वह मामले में नेता की संलिप्तता के खिलाफ पुलिस को सबूत सौंपेंगे.

ये भी पढ़ें: SBSP ने बढ़ाई MVA-NDA की टेंशन, ओपी राजभर का महाराष्ट्र चुनाव के लिए बड़ा एलान, इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget