एक्सप्लोरर

Maharashtra: छह सीट, तीन दौर की बातचीत, फिर भी नहीं सुलझा पेच, CM-डिप्टी सीएम ने दिया बड़ा संकेत

Maharashtra Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस के बीच सीटों पर सहमति बनाने को लेकर अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई है.

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच 6 सीटों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है. बीजेपी और शिवसेना के बीच ठाणे, पालघर, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नासिक, संभाजीनगर और धाराशिव सहित छह लोकसभा सीटों को लेकर गतिरोध जारी है. समस्या को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फडणवीस के बीच अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई है. दोनों ही दल इन सीटों पर जीत की संभावना का दावा करते हुए अपने रुख पर अडिग हैं.

बीजेपी और शिवसेना के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने संकेत दिया है कि अब इसका समाधान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद ही निकल पाएगा. 

महाराष्ट्र में 6 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना में गतिरोध!

महाराष्ट्र की इन छह सीटों में से, जून 2022 में विभाजन के बाद ठाणे पर शिवसेना यूबीटी का, पालघर पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में) का, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग पर शिवसेना यूबीटी का, नासिक पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का, हाल तक उस्मानाबाद कहे जाने वाले धाराशिव पर शिवसेना यूबीटी और संभाजीनगर पर एआईएमआईएम का कब्जा है. बीजेपी ने ठाणे, पालघर, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, संभाजीनगर और नासिक पर दावा किया है, जबकि शिंदे गुट भी इन सीटों पर अपना दावा ठोक रहा है. दोनों ही दल मोदी लहर और मोदी की गारंटी पर सवार होकर अपनी जीत की संभावनाओं का दावा करते हैं.

ठाणे सीट CM शिंदे की प्रतिष्ठा का सवाल?

सीएम शिंदे प्रतिष्ठा का सवाल मानकर ठाणे सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं. ठाणे सीएम शिंदे का गृह क्षेत्र है. दूसरी ओर, बीजेपी का कहना है कि शिवसेना में विभाजन के बाद, शिंदे गुट के पास शिवसेना यूबीटी के वर्तमान सांसद राजन विचारे को टक्कर देने के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं है. उद्योग मंत्री उदय सामंत और उनके भाई किरण सामंत का रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट बीजेपी के लिए न छोड़ने को लेकर सीएम शिंदे पर भारी दबाव है. उनका कहना है कि इस सीट पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार खड़ा करना चाहिए. लेकिन बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे खुद इस सीट से उम्मीदवार बनने को इच्छुक हैं. उन्हें उम्मीद है कि वह यह सीट शिवसेना यूबीटी से छीन सकते हैं.

पालघर में बीजेपी को किससे उम्मीद?

पालघर में भी बीजेपी अपनी बढ़ती उपस्थिति के साथ-साथ आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों के काम के कारण जीतने को लेकर आश्वस्त है. बीजेपी को पालघर में हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व वाली बहुजन विकास अघाड़ी से समर्थन की उम्मीद है. इसी तरह, हाल तक औरंगाबाद कहे जाने वाले संभाजीनगर में शिंदे गुट ने पार्टी के मंत्री संदीपन भामरे या मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर्ता विनोद पाटिल को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रहा है. 

दूसरी ओर, बीजेपी भी इस सीट पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है. पार्टी का मानना है कि वह विभाजित विपक्ष और शिवसेना यूबीटी की गुटबाजी का फायदा उठा सकती है. केंद्रीय मंत्री भागवत कराड संभाजीनगर में बीजेपी के संभावित उम्मीदवार हैं. शिवसेना यूबीटी ने पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है. इसके अलावा, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नासिक पर दावे ने सीट-बंटवारे की प्रक्रिया को और अधिक जटिल बना दिया है.

छगन भुजबल का क्या है दावा?

एनसीपी मंत्री और समता परिषद के संस्थापक छगन भुजबल ने दावा किया है कि उनकी उम्मीदवारी का प्रस्ताव किसी और ने नहीं, बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने किया है. मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे ने सीट-बंटवारे की प्रतीक्षा किए बिना अपना अभियान शुरू कर दिया है, जबकि भुजबल को अपनी पार्टी से टिकट मिलने का भरोसा है. भुजबल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह नासिक सीट पर बीजेपी के कमल पर नहीं, बल्कि अपनी पार्टी के घड़ी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन बीजेपी उनका समर्थन नहीं कर रही.

धाराशिव सीट पर निंबालकर को कौन देगा टक्कर?

जहां तक धाराशिव सीट का सवाल है, शिवसेना यूबीटी ने पहले ही मौजूदा सांसद ओमराजे निंबालकर को अपना उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है. यहां से बीजेपी की ओर से पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री राणा पाटिल के मैदान में उतरने की संभावना है. जबकि शिंदे गुट को एक उपयुक्त उम्मीदवार ढूंढना मुश्किल हो रहा है, जो ओम राजे निंबालकर को टक्कर दे सके. अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को धाराशिव सीट मिलने की उम्मीद है. इसके लिए पार्टी ने पहले ही तीन नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है. इनमें पार्टी विधायक सतीश चव्हाण और विक्रम काले व जिला पदाधिकारी सुरेश बिराजदार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: मुंबई के शिवाजी पार्क में उद्धव और राज ठाकरे की एक ही दिन सभा? BMC को मिला आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai Rain: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई! रेड अलर्ट जारी, प्रशासन की लोगों से अपील- अलर्ट रहें
मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई! रेड अलर्ट जारी, प्रशासन की लोगों से अपील- अलर्ट रहें
BJP पर भड़के राज ठाकरे, दे डाली बड़ी चेतावनी, 'जब सत्ता हाथ से निकल जाएगी, तब...'
BJP पर भड़के राज ठाकरे, दे डाली बड़ी चेतावनी, 'जब सत्ता हाथ से निकल जाएगी, तब...'
Maharashtra News: महाराष्ट्र कृषि दिवस पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
महाराष्ट्र कृषि दिवस पर CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
Mumbai News: स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत के बाद BMC सख्त, 8 दिन में मांगी रिपोर्ट
मुंबई: स्कूल बस पर पेड़ गिरने से छात्र की मौत के बाद BMC सख्त, 8 दिन में मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget