एक्सप्लोरर

राज-उद्धव ठाकरे के साथ आने पर BJP का बड़ा बयान- 'जब वह मुख्यमंत्री थे तो...'

Raj-Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे हिंदी भाषा के विरोध में एकजुट हो रहे हैं. बीजेपी का कहना है कि त्रिभाषा सूत्र उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में ही शुरू हुआ था.

Raj Thackeray-Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. जिस राजनीति की वजह से दो ठाकरे भाइयों ने अलग-अलग राह पकड़ी, आज उसी राजनीति के चलते दोनों ठाकरे भाई एक रास्ते पर चलने को तैयार हैं. महाराष्ट्र में मराठी भाषा के सम्मान और हिंदी भाषा की कथित सख्ती के नाम पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आ रहे हैं. 

क्या ये साथ सिर्फ एक मुद्दे तक सीमित रहेगा या महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं ने मेल-जोल की पटकथा लिखी जाएगी? इसपर अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा, "कोई भी साथ आ सकता है. ये उनका अधिकार है. हमारी भूमिका मराठी को लेकर स्पष्ट है कि मराठी अनिवार्य भाषा है और हिंदी वैकल्पिक भाषा है."

'उद्धव ठाकरे के काल में शुरू हुई थी हिंदी की बात'- BJP
आशीष शेलार ने कहा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत जो त्रिभाषा सूत्र लागू हुआ, उसकी प्रक्रिया उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री रहते ही शुरू हुई थी. हिंदी भाषा से संबंधित आयोग की विशेषज्ञों की रिपोर्ट भी उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही आई थी. हमारा स्पष्ट मत राज ठाकरे की पार्टी के लिए भी है."

बीजेपी नेता ने आगे कहा, "कांग्रेस ने ही इस त्रिभाषा सूत्र पर निर्णय लिया था और उस समय शरद पवार ने इस निर्णय का समर्थन किया था. आज जो दल इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हीं के कार्यकाल में यह नीति लागू की गई थी."

उथल-पुथल भरी है महाराष्ट्र की राजनीति
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति भी राज्य के मानसून की तरह है. जिस दिन मौसम विभाग भारी बारिश की चेतावनी दे उस दिन धूप खिल उठती है. उसी तरह महाराष्ट्र की राजनीति भी कब करवट ले कोई अनुमान नहीं लगा सकता. दशकों के दोस्त कब दुश्मन बन जाएं और विचारों की दुश्मनी किसे एक थाली में खाने को मजबूर कर दे, ये महाराष्ट्र की राजनीति में संभव है. 

क्यों साथ आ रहे राज-उद्धव ठाकरे?
दरअसल, अप्रैल 2025 में राज ठाकरे ने कहा कि उनके और उद्धव ठाकरे के बीच जो मतभेद हैं, वे 'मराठा हित और महाराष्ट्र के मुकाबले छोटे' हैं. उद्धव ने भी सकारात्मक संकेत दिए कि वे 'झगड़े को पीछे रख मराठी संस्कृति और राज्य के लिए एक हो सकते हैं''. शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि ‘महाराष्ट्र हित’ को प्राथमिकता देंगे. अगर ठाकरे बंधु फिर एकजुट होते हैं, तो यह जनभावनाओं के अनुरूप होगा. 

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को स्कूलों में पहली कक्षा से अनिवार्य किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में राज ठाकरे की मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) एक साथ आ रहे हैं. 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget